रायपुर / छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को पुलिस ने अनाधिकृत तौर पर ‘हाउस अरेस्ट’ किया है, जोगी ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस अरेस्ट पर अपना असंतोष जाहिर किया है।
पूरा मामला रायपुर के कटोरा तालाब स्थित अजीत जोगी के बंगले का है जहाँ पर पुलिस किसी को आने की इजाजत नहीं दे रही है, बंगले के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। जिसके बाद जोगी ने एक वीडियो संदेश जारी कर संदेश में कहा है कि, सीएम रमन सिंह असंवेदनशीलता के बाद अब तानाशाही पर उतर आए हैं, मुझे और मेरे साथियों को पूरे प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है, मेरे घर के भी चारों तरफ पुलिस लगाकर मुझे हाउस अरेस्ट किया गया है, उन्होंने कहा कि मैं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने पर विश्वास करता हूं, मैं अवश्य बाहर आऊंगा, पर, इस तरह की गिरफ्तारी कर सीएम लोगों की आवाज नहीं दबा सकते हैं, उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और आउटसोर्सिंग के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
