BEO फिल्म ‘सुल्तान’ दिखाने के लिये अनोखा आदेश किया जारी, मचा हड़कंप

रिपोर्ट / मुकेश विश्वकर्मा / 9981361600

बिलासपुर / जिले के गौरेला विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने अपने ब्लॉक के सभी स्कूलों में नोटिस देकर सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ दिखाने के लिये अनोखा आदेश जारी किया है,

दरअसल बिलासपुर जिले के गौरेला विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.एल.कुजूर ने अपने ब्लॉक के सभी प्रायमरी स्कूल, मिडिल स्कूल व हाई स्कूल के प्राचार्यों को आदेश जारी कर दिया है वे अपने अपने स्कूल कि छात्र-छात्राओं को गौरेला के स्थानीय सिनेमा घर में ‘सुल्तान’ फिल्म दिखावे…… आर.एल.कजूर ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि सुल्तान फिल्म बच्चों के लिये गुणवत्ता पूर्ण और मनोरंजन पूर्ण भी है जिसे सभी स्कूल प्राचार्य 29 जूलाई से लेकर 04 अगस्त तक सभी स्कूल के बच्चों को दिखावे।

बीईओ साहब ने इसे विद्यार्थियों के लिये उच्च गुणवत्तायुक्त फिल्म भी करार दे दिया है. गौरतलब है कि यह फिल्मइन दिनों गौरेला के अन्नपूर्णा चित्र मंदिर में दिखाई जा रही है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यो को 28 जुलाई को एक आदेश जारी कर कहा गया है कि स्कूल के छात्र छात्राओं को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे का शो दिखा सकते हैं. जिसका पूर्व सूचना सिनेमा घर संचालक और उनके कार्यालय को भी एक दिन पहले देवे। वही बीईओ साहब ने तो फिल्म सुल्तान देखने वालों बच्चों के लिये भी टिकट दर का भी जिक्र आदेश में कर दिया है आदेश के अनुसार प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिये टिकट 20 रुपया और हाई स्कूल वाले छात्र छात्राओं को फिल्म देखने के लिये 30 रुपये देना होगा वही बीईओ साहब ने बच्चों के साथ फिल्म देखने वाले स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को फिल्म देखने के लिये कोई भी शुल्क नही देना पड़गे। वही फिल्म बच्चों को दिखलाने के आदेश की छायाप्रति बकायदा बीईओं साहब ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी प्रेषित किया गया है,वही इस मामले मे बीईओ से जब हमने प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उनसे सम्पर्क नही हो पाया ।

जन चर्चा बना यह आदेश – विकासखंड शिक्षा अधिकारी के इस आदेश ने हड़कंप मचा डाला है, यह पूरा पूरा मामला आज जन चर्चा का विषय बना हुआ है, कई लोगो ने इस ‘सुल्तान’ फिल्म को बच्चों के लिये ज्ञान और मनोरंजन पूर्ण भी बताया कई लोगो ने इस तरह के आदेश का विरोध भी किया है।

error: Content is protected !!