00 निराकरण नही होने पर महिला आयोग से लगायेगी गुहार
कोरिया / पद की गरिमा को भूले बैकुंठपुर नगर पालिका के अध्यक्ष ने उस वक्त बड़ी गलती कर दी जब एक महिला कर्मचारी को मनेन्द्रगढ़ का फर्म मध्य श्रीनाथ ट्रैक्टर्स के भुगतान किये जाने की जानकारी लेने का प्रयास किया गया। मामले में महिला अधिकारी ने तकनिकी खामियों की वजह से लेट होना बताया तो गुस्से में आग बबूला हुएं अध्यक्ष ने कड़े शब्दों का प्रयोग करते हुएं अपमानजनक बाते कही जिसे लेकर पूरा मामला गर्मा गया है।
विदित हो कि बीते 30 अगस्त को फर्म मध्य श्री नाथ ट्रैक्टर्स की फाईल नगर पालिका में पदस्थ सहा0 वर्ग 2 की कर्मचारी जयन्ती एडवार के पास बिल भुगतान हेतु नस्ती उपलब्ध कराया गया था पर कम्प्यूटर और प्रिटर्स के खराब होने के कारण महिला कर्मचारी को जानकारी देने में देरी लगी इसी बात पर पूरा मामला बिगड़ गया और झल्लाये नगर पालिका के अध्यक्ष ने महिला कर्मचारी का अपमान किया । एक सितम्बर 2016 को लगभग 06 से 07 बजे शाम के बीच अध्यक्ष महोदय नगर पालिका पहुंचे जहां पर उन्हे उक्त फर्म के बिल भुगतान संबंधी जानकारी से अवगत हुएं। अध्यक्ष महोदय को पता चला कि बिल का भुगतान अभी तक नही किया जा सका तो महिला कर्मचारी पर भड़क गये वही महिला कर्मचारी का कथन है कि बिल भुगतान करने से पूर्व सरकारी नियमों का पालन किया जाता है जिसके बगैर भुगतान करना नियमों का उल्लधन है और रही बात मध्य श्रीनाथ ट्रैक्टर्स के भुगतान की तो भुगतान से पूर्व सी0ए0 द्वारा व्हाउचर का प्री- आडिट कराना होता है जो नही हो सका था कितु महोदय चाहते थे कि भुगतान हो जाय और एैसा नही होने पर उखड़े अध्यक्ष ने अपमानित स्वर का इस्तेमाल करने से भी परहेज नही किया और वह कह दिया जो एक गरिमामाय पद पर रहने वाले किसी भी जनप्रतिनिधी के लिंए उचित नही है।
ज्ञात रहे कि मामले को प्रकाश में आते ही विपक्ष भी पूरी तरह हावी हो गया और महिला कर्मचारी को इंसाफ दिलाने के लिएं पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान कर रहे है। फिलहाल महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत नगर पालिका अधिकारी से करने के बाद मामले को परिषद में सौप दिया बाबजूद अगर किसी प्रकार का न्याय नही मिलता है तो मामले को आगे जारी रखते हुए महिला कर्मचारी ने महिला आयोग तक जाने की ठान ली है जो अध्यक्ष महोदय के लिएं अच्छा संकेत नही है।
सुभाष साहू – उपाध्यक्ष नपा0 बैकुंठपुर – महिला कर्मचारी द्वारा शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। आगामी दिनांक 07/09/16 को परिषद की बैठक बुलाई गयी है जिसमें अन्य विन्दुओं के अलावा इस विंदु पर भी चर्चा की जानी है। हमारी प्रयास रहेगा कि नपा0 अध्यक्ष अशोक जयसवाल इस अभ्रद व्यवहार के लिएं परिषद में माफी मांग ले अन्यथा हम महिला कर्मचारी के साथ और उनके द्वारा जो कदम उठाया जायेगा हम भरपूर सहयोग प्रदान करेगे।
