पेंड्रा / पेंड्रा के मुख्यमार्ग टाकीज रोड स्थित घनराज मोबाईल शॉप में हुये लाखों की चोरी समेत दो अन्य चोरी के मामले में पेंड्रा पुलिस को सफलता मिली है पुलिस ने मामले में एक छात्र के घर में दबिश देकर लाखों रुपयों के मोबाईल समेत दो अन्य चोरी के मामले के सामान भी जप्त किये है वही मामले में दो अन्य छात्र फारार हो गए है।
दरअसल पुरा मामला पेंड्रा टाकीज रोड मुख्यमार्ग स्थित घनराज मोबाईल शॉप का है जहां 29 अगस्त की दरमियानी रात दुकान की खिड़की में लगे लोहे की जाली काटकर दुकान से लगभग एक लाख रुपये के मोबाईल फोन समेत अन्य सामान अज्ञात चोरो ने पार कर दिया जिसकी शिकायत पीड़ित ने पेंड्रा थाने में की जिस पर अपराध दर्जकर पेंड्रा पुलिस जांच मे जुटी और पतासाजी के दौरान मुखबिरों से पेंड्रा पुलिस को सुचना मिली की पतगंवा में रहने वाला करन राठौर के पास कुछ महगे मोबाईल है जिसके बाद पुलिस के कान खड़े हुए और पुलिस ने पतगवा गांव पहुचकर करन राठौर के घर दबिश दी देकर करन राठौर को हिरासत में लिया और थाने लेकर पुछताछ की गई में पहले तो करन पुलिस को गुमराह किया पर पुलिस के द्वारा कड़ाई से पुछताछ में करन चोरी की वारदात को अंजाम देना स्व़ीकार किया और चोरी में गांव के रहने वाले करन राठौर के दो दोस्त जितेन्द्र राठौर,और सागर राठौर के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की वही पुलिस ने आरोपी करन राठौर के निशानदेही से मोबाईल दुकान से चोरी गए सामान समेत दो अन्य चोरी के सामान को भी बरामद किया है और पुलिस मामले में दो अन्य फारार आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। तीनों आरोपी स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र है।फिलहाल पेंड्रा पुलिस मामले की जांच में जूट गयी है ।
मोबाईल शॉप समेत दो अन्य चोरी के मामले में पेंड्रा पुलिस को मिली सफलता
