Advertisement Carousel

अब आम लोग भी कर सकेंगे पद्म पुरस्कारों की सिफारिश

दिल्ली / देश का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान यानी पद्म पुरस्कार अब वाकई पीपल्स अवार्ड यानी नागरिकों द्वारा तय पुरस्कार होगा। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पद्म पुरस्कारों के नामांकन के लिए सीधे आम लोगों से राय मंगाई जा रही है।
सरकार ने पद्म पुरस्‍कारों के चयन में पारदर्शिता लाने और दरबारी संस्‍कृति तथा सिफारशों पर अंकुश लगाने के लिए मनोनयन प्रक्रिया को जनता के लिए खोल दिया है। सिफारिश करने वाला व्‍यक्ति ऑन लाइन मनोनयन कर सकता है, लेकिन उसकी जवाबदेही और प्रमाणिकता तय करने के लिए उसे अपना आधार कार्ड का ब्‍यौरा देना होगा। सरकार को अब तक 17 सौ से अधिक मनोनयन प्राप्‍त हो चुके हैं और मनोनयन प्राप्‍त करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। कोई भी भारतीय www.padmaawards.gov.in वेबसाइट पर जाकर पद्म पुरस्कारों के लिए अपनी पसंद भेज सकता है।

पद्म पुरस्कार के तीन वर्ग हैं, जिसमें पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण शामिल हैं।

error: Content is protected !!