Advertisement Carousel

पर्यावरण भवन का नाम बदलकर हुआ अंत्योदय भवन

The Union Minister for Urban Development, Housing & Urban Poverty Alleviation and Information & Broadcasting, Shri M. Venkaiah Naidu unveiling the plaque to renaming of Paryavaran Bhawan as Pt. Deendayal Antodaya Bhawan, in New Delhi on September 20, 2016. The Minister of State for Minority Affairs (Independent Charge) and Parliamentary Affairs, Shri Mukhtar Abbas Naqvi is also seen.

दिल्ली / नई दिल्ली स्थित पर्यावरण भवन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय भवन कर दिया गया है।
इस अवसर पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडु ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार उनकी एक राष्ट्र, अनेक लोग की विचारधारा का अनुसरण कर रही है। वेंकैया नायडु ने आतंकी संगठनों को लगातार मदद मुहैया कराने को लेकर पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आंतकवाद से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। वेंकैया नायडु ने कहा कि पर्यावरण भवन का नाम बदलने के पीछे मुख्य उद्देश्य भुला दिए गए नायकों की याद में भवनों का नाम बदलने की योजना शुरू करना है।

error: Content is protected !!