कोरिया / पुलिस ने बुधवार को चिरमिरी, मनेंद्रगढ़, झगराखांड़ में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 4 सदस्यों को मध्यप्रदेश के बिजुरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 बाइक, कम्प्यूटर सिस्टम सहित चोरी के अन्य सामान बरामद किया है। इन्होंने कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़, चिरमिरी सहित मध्यप्रदेश के बिजुरी, शहडोल, कटनी, जबलपुर सहित अंबिकापुर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
प्रेसवार्ता में बताया गया कि आमानाला हल्दीबाड़ी निवासी कृष्ण मोहंती पिता त्रिनाथ मोहंती ने 7 सिंतबर को बाइक क्रमांक सीजी 10 पी-8701 और अभिषेक जैन पिता संतोष जैन ने 15 सितंबर को बाइक क्रमांक सीजी 16 सीडी 2237 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच टीम का गठन कर मनेंद्रगढ़, बिजुरी मध्यप्रदेश भेजा गया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इस पर आरोपियों मध्यप्रदेश के बिजुरी स्थित छतहा मोहल्ला निवासी शिवा उर्फ शिवम मानिकपुरी पिता शंकरलाल मानिकपुरी (23), ग्राम पंचायत चैनपुर निवासी लक्की शर्मा उर्फ सोनू पिता बालकृष्ण शर्मा (24), वार्ड 10 अलीनगर निवासी शाबीर पिता हदिश (27) व ग्राम दलदल निवासी लवकुश शुक्ला पिता परशुराम शुक्ला (24) ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। गिरोह के सदस्य चिरमिरी, मनेंद्रगढ़, झगराखांड़ में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
बरामद सामान – अंतरराज्यीय चोर गिरोह ने 18 सितंबर को मनेंद्रगढ़ हाईस्कूल से 2 कम्प्यूटर, 2 प्रिंटर, 2 यूपीएस सहित 80 हजार के सामान पार कर दिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की सामान बरामद कर लिया है। इसके अलावा झगराखाण्ड़ थाना क्षेत्र में एक घर से 18 सितंबर को गैस चूल्हा, इंडक्शन कूकर, चांदी 350 ग्राम, सोना 15 ग्राम सहित 50 हजार सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक कोरिया – पुलिस अधीक्षक सिंह ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्यों को पकडऩे वाले पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत, लवांग सिंह, दिलीप दुबे, प्रिंस राय, विनोद तिवारी, विमल जायसवाल, रामजी गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे। मुखबिर की सूचना पर सरहदी क्षेत्र बिजुरी, शहडोल, जबलपुर, कटनी, अंबिकापुर में चोरी का सामान बेचते थे। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया की अंतरराज्यीय गिरोह को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है। गिरोह पिछले करीब 2 वर्षों से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कोरिया पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क कर पकड़ा गया है। गिरोह द्वारा अंबिकापुर, शहडोल, कटनी, जबलपुर में भी चोरियों को अंजाम दिया गया है और जल्द ही मध्यप्रदेश पुलिस रिमांड पर ले सकती है।
