Monday, June 30, 2025
Uncategorized छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों का जेल भरो...

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों का जेल भरो आंदोलन

-

कोरिया / कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर एक नवंबर को भाजपा सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में जेल भरो आंदोलन करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता जिला, शहर व ब्लॉक स्तर पर भारी सख्या पर गिरफ्तारी भी दी जाएगी।

कांग्रेस कमेटी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस एक नवंबर को मनाया जाएगा। राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी शामिल होंगे। कांग्रेस कमेटी द्वारा देश व प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी के विरोध में प्रदेशव्यापारी जेल भरो आंदोलन किया जाएगा, जिसमें पदाधिकारी-कार्यकर्ता जिला, शहर, ब्लॉक स्तर पर भारी संख्या में गिरफ्तारी देंगे। आंदोलन में पूर्व विधायक, निर्वाचित जिला, जनपद, पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें –
०१ – प्रदेश भाजपा सरकार के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार धान खरीदी का समर्थन 2100 रुपए व बोनस 300 रुपए दिया जाए।
०२- राशनकार्डधारियों को 35 किलोग्राम चावल दिया जाए, राशनकार्ड का निरस्तीकरण बंद किया जाए।
०३- त्योहार को ध्यान में रखकर सोसायटी में पंजीकृत किसानों को एडवांस भुगतान किया जाए।

०४- किसानों के लंबित फसल बीमा का तत्काल भुगतान कराया जाए।
०५- किसानों को गर्मी में धान की फसल के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया जाए।
०६- विदेशों से कालाधन लाकर प्रत्येक नागरिक के खाते में 15-15 लाख जमा कराया जाए।
०७- स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की लंबित राशि तत्काल भुगतान किया जाए।

०८- झीरम घाटी नक्सल हमले की सीबीआई जांच कराई जाए।
०९- राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्थ किया जाए, घरेलू-कृषि बिजली दर कम किया जाए।
१०- चिटफंड कंपनियों से प्रदेशवासियों को 10 हजार करोड़ वापस दिलाया जाए।
११- वन अधिकार के तहत आदिवासियों को भूमि का पट्टा दिया जाए।

१२- प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाई जाए।
१३- जीएसटी से आम नागरिकों पर पडऩे वाली महंगाई पर रोक लगाई जाए।
इसके अलावा भी स्थानीय स्तर के विभिन्न मुद्दों को कांग्रेस शामिल करेगी।

 

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!