रिपोर्ट / मुकेश विश्वकर्मा / 9981361600
00 मामले में एक शामिल महिला भी गिरफ्तार
पेंड्रा / पेंड्रा में बेरोजगार युवक की रेल्वे में नौकरी लगवाने के नाम पर 17 लाख रुपयों की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से दो मोटरसायकल एक लैपटाप समेत तीन बैकों के चेक भी जप्त कर लिए है और पुरे मामले की जांच शुरुकर दी है।
दरअसल पेंड्रा के भर्रापारा इलाके में रहने वाला दुर्गेश यादव 2014 में सेना की भर्ती परीक्षा में शामिल होने रायगढ़ गया हुआ था जहां से वापसी के दौरान ट्रेन में दुर्गेश यादव की मुलाकात गौरेला थानाक्षेत्र के रहने वाले करण विश मोरगे से हुये जिसके बाद दोनो में परिचय हो गया और करण विश मोरगे कुछ दिन बाद से दुर्गेश के घर आनाजाना भी शुरुकर दिया और अपने आप को रेल्वे में लोको पायलट होने की बात बतलायी और दुर्गेश की भी नौकरी रेल्वे में लगवाने की बात करते हुये 2014 से अब तक कभी 5000 तो कभी 30000 तो ऐसे करके लगभग 17 लाख रुपयों की ठगी कर ली इस दौरान दुर्गेश के परिवार के लोगों को भी लगा की घर के बेटे की नौकरी लग जायेगी तो घर की स्थिती ठीक हो जायेगी। पर इसी बीच आरोपी एक लड़की से दुर्गेश की मुलाकात कराया और उसका परिचय अनीता राठौर लोको पायलट के नाम से कराया और अनीता के माता पिता इस दुनिया में नही है इससे तु शादी कर लो कहकर पीड़ित के घर से सोने चांदी के जेवरात भी ले गया। दुर्गेश और उसके परिजनो की माने तो आरोपी करन विश मोरगे और अनीता लगातार दुर्गेश और उसके परिजनों पर पैसे के लिये दबाव बनाते जिसके चलते बेटे की नौकरी लग जाने के बाद सब कुछ ठीक हो जाने का सपना देखते हुये पीड़ित के परिजन अपना खेत बेच दिया और जिस घर में रहते है उसे तक पैसों के लिये गिरवी रख दिया इतना ही नही आरोपी ने झासां देकर पीड़ित की मोटर सायकल भी ले गया इस तरह करण विश्वमोरगे ने दुर्गेश यादव और उसके परिजनों से लगभग 17 लाख रुपया ठंगी किया।
लम्बे समय तक नौकरी ना लगने के बाद पीड़ित और उसके परिजनों को शंका हुई की उनके साथ ठंगी हुयी जिसके बाद पीडि़त पुलिस के पास पहुचकर आरोपी किरण विश मोगरे और अनीता राठौर के खिलाफ पेंड्रा पुलिस थाने में शिकायत करी जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबध कर मामले मे मुख्य आरोपी करण विश मोगरे को गिरफ्तार कर उसके पास से ठंगी के पैसो से खरीदी गयी मोटरसायकल और लैपटॉप समेत पीड़ित की भी मोटरसायकल जप्त कर लिया है और मामले की जांच में जूट गयी है ।