कोरिया / कोरिया कलेक्टर एस प्रकाश ने आज यहां अपने चेंबर में निरंकार सेवा समिति द्वारा प्रकाशन ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी का विमोचन किया। उन्हेाने डायरेक्टरी के प्रकाशन के लिए निरंकार सेवा समिति के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को अपनी बधाई और शुभकामनाएँ दी।
कोरिया कलेक्टर ने कहा कि ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी जरूरतमंद लोगों के लिए सार्थक और उपयोगी साबित होगी। उन्हेाने कहा कि डायरेक्टरी में दिये गये नंबरों के माध्यम से संपर्क कर जरूरतमंद व्यक्ति अपनी तात्कालिक समस्या का हल प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर श्री प्रकाश ने ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी को सभी संस्थानों तक पहुंचाने की बात कही। इसके अलावा उन्होने निरंकार सेवा समिति के सदस्यों को अस्पताल, हाॅस्टल, निजी अध्ययन क्षेत्रों में भी डायरेक्टरी की उपलब्धता पर बल दिया। विमोचन अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री संतन जांगडे, ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी निरंकार सेवा समिति के अध्यक्ष जगजीत सिंह ग्रेवाल, सचिव राकेश सिंह, उपाध्यक्ष द्रोणाचार्य दुबे सहित अनूप बडेरिया, सहायक संचालक जनसंपर्क एस आर लहरे, जिला पंचायत के पीआरओ रूद्र मिश्रा उपस्थित थे।
