Advertisement Carousel

चिरमिरी में रोजगार लोन मेला 15 को बड़ा बाजार और 16 को हल्दीबाड़ी में – महापौर डोमरू रेड्डी

00 राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में आयोजन

चिरमिरी – चिरमिरी नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 15 नवम्बर को बड़ा बाजार सामुदायिक भवन और कल 16 नवम्बर को हल्दीबाड़ी भैंसा दफाई सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे से क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से विभिन्न बैंको के माध्यम से रोजगार लोन मेला का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महापौर के. डोमरू रेड्डी ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत् क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को राजगार के साधन उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से इन दो दिवसीय कैम्प का आयोजन हमारे मिशन मैनेजर श्रीमती जाहिन सिंह के देखरेख में किया जा रहा है। इस कैम्प में सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जो भी हितग्राही योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सम्बंधित बैंक अधिकारी के पास अपना लोन प्रकरण प्रस्तुत कर सकते हैं और यदि किसी को जानकारी चाहिए तो वो भी इन कैम्पों से प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने आयुक्त बी. एल. सुरक्षित के मार्गदर्शन में सारी तैयारियां कर ली है। महापौर ने क्षेत्र के बेरोजगारों से अपील किया है कि इच्छुक लोग हमारे इन कैम्पों में पहुँच कर आवश्यकतानुरूप अपने रोजगार के अवसर विकसित करें।

error: Content is protected !!