Advertisement Carousel

हत्या के मामले में पति और सास को किया गिरफ्तार, 03 दिन पहले सदिग्ध अवस्था में जली हुई महिला का मिला था शव

पेंड्रा / पेंड्रा पुलिस को हत्या के मामले में एक बडी सफलता हासिल हुई है जिसमें पुलिस ने तीन दिन पहले सदिग्ध अवस्था में जली हुई महिला के लाश मिलने के मामले में पति और सास को गिरफतार किया है। और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

                                                                                              दरअसल मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के महोरा गांव का है जहां 20 नबवंर को गांव के ही रहने वाली दयावती बाई की लाश उसके के ही घर में संदिग्ध अवस्था में जली हुई लाश बरामद
हुई, पुलिस दफदीश में मामला संदिग्ध लगा और पेंड्रा पुलिस तत्काल शव को कब्जे में लेकर बिलासपुर से फारेसिंक एक्सपर्ट की टीम बुलाई और फारेसिंक टीम और पोस्टमाटम करने वाले चिकित्सक के द्वारा मौत की वजह गला दबाकर किया जाना बताया जिसके बाद पुलिस ने मृतका दयावती की मां जो कि घटना के तत्काल बाद बेटी के पास आ गई उससे मामले में पूछताछ की मृतका के मां ने बताया कि दयावती ने गंभीर हालत के दौरान बताया था कि पति लोक सिंह और सास सिरिस कुंवर ने उस पर केरोसिन डाल कर आग लगाई थी मृतका के मां के बयान के बाद मृतका के पति लोक सिंहको पेंड्रा पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की । पहले तो मृतका का पति लोक सिंह ने पुलिस को गोलमोल जवाब देते हुये काफी गुमराह करने की कोशिश की परंतु जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ किया तो आखिरकार आरोपी टूट कर हत्या किये जाने की बात स्वीकार कर लिया आरोपी लोक सिंह के अनुसार 19 नवंबर को उसने अपनी मां के साथ मिलकर पहले अपनी पत्नी दयावती के ऊपर केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले किया उसके बाद भी दयावती की मौत न होने पर घर पर ही मौका देखकर दयावति गला दबार हत्या कर दिया। वहीं आरोपी पति की माने तो रोज रोज घर पर  आपसी घरेलू विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी के उपर केरोसिन डालकर उसे जलाया उसके बाद भी उसकी मौत ना होने पर गलादबा कर हत्या करना बतलाया वहीं पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुये दयावती के हत्या के मामले में उसके पति लोक सिंह और सास सिरिस कुंवर को गिरफतार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
error: Content is protected !!