Advertisement Carousel

स्टोप का बर्नल फटने से 04 घरों में लगी आग, एक झुलसा, 03 घण्टों बाद आग पर मिला काबु

रिपोर्ट / मुकेश विश्वकर्मा / 9981361600

पेंड्रा / पेंड्रा के नया बस स्टेन्ड क्षेत्र के रिहायशी इलाके में लगी आग पर लगभग तीन घंटे के बाद काबू पा लिया गया। आग से चार मकान समान समेत पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, वही घटना में एक युवक गम्भीर रुप से झुलसा है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है।

            img_20161124_102350पूरा मामला पेंड्रा के नया बस स्टेन्ड से थाना रोड़ का है जहां पर रहने वाले संजय जो पेशे से गुपचुप का ठेला लगाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था और आज जब सुबह उठकर जब ठेला लगाने के लिये सामान बना रहा था तभी अचानक स्टोप का बर्नल फट गया और एक विस्फोट के साथ आग घर के कमरे में लग गयी देखते ही देखते घर में रखे और गैस सलेन्ड़र भी फटे और आग आसपास के तीन और घरों को भी अपने चपेट में ले लिया।घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा थाना प्रभारी इसहाक खलखो दल बल समेत व पुलिस के एसडीओपी नरेंद्र बेंताल और एसडीएम पेंड्रारोड रिचा प्रकाश चौधरी भी मौके पर पहुचकर स्थिती का जायजा लिया वही लगभग तीन घंटों बाद फायर बिग्रेट और स्थानीय लोगों की मदद से पुरे आग पर काबू पा लिया गया है वही आग से बुरी तरह से झुलसे संजय को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है। वही आग से आसपास के चार घर पुरी तरह से जलकर खाक हो गया गया जिस पर प्रशासन ने तत्कालिक सहायता की घोषणा करते हुये चारों परिवार के लिये 5 – 5 हजार रुपया की सहायता राषि और सभी परिवार के खाने पीने की व्यवस्था के लिये नगर पंचायत से 35 – 35 किलों चावल और रहने के लिये नया बस स्टेन्ड के पास स्थित शासकीय विल्डिग को खुलवा दिया है। वही स्थानीय प्रशासन ने तत्काल आगजनी का प्रकरण बनाकर शासन के पास भेजकर मुआवजा राषि जल्द से जल्द देने की बात कही है ।
error: Content is protected !!