00 पीएम मोदी का उत्तराखंड का दौरा
उत्तराखंड /
|
PM नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर चारधाम राजमार्ग विकास परियोजना का शिलान्यास किया, 900 किलोमीटर लम्बी चारधाम राजमार्ग विकास परियोजना की कुल लागत 12 हजार करोड़ रुपये आएगी।
|
|
|
आखिरकार वो दिन आ ही गया जब उत्तराखंड के साथ ही देश के तमाम श्रदालुओं को पीएम सौगात दे दी। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 हजार करोड़ रुपये की लागत की करीब 900 किलोमीटर लम्बी चारधाम राजमार्ग विकास परियोजना का शिलान्यास किया। परियोजना के लिए भारत सरकार 12 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी जिसमे से 3 हजार करोड़ रुपये के काम भी आवंटित कर दिए गए हैं।
उत्तराखंड के चार धाम यात्रा मार्गों पर 200 से ज्यादा ऐसे डेंजर प्वाइंट हैं जहां तमाम दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अब केंद्र सरकार इसे सुधारने की पहल कर रही है। 900 किलोमीटर लम्बे इस मार्ग पर 13 जगह री-एलाईमेंट किया जायेगा। इसके अलावा 2 सुरंग, 25 बड़े पुल, 3 फ्लाई ओवर 18 सुविधा केंद्र व गांवो व कस्बों के निकट बाई पास बनाये जायेंगे । चीन सीमा की ओर जाने वाले इन रास्तों के बनने से हमारी सीमाएं भी महफूज होंगी। दरअसल 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद से ये रास्ता बहुत खराब हो गया था जिससे देश विदेश के तमाम लोगों ने चारधाम यात्रा से मुह ही मोड़ लिया था। अब ये रास्ता राज्य के लिए वरदान साबित होगा और हर मौसम में रास्ते खुले रहेंगे। इससे ना बरसात भक्तों के कदमो को रोकेगी और ना ही पहाड़ो की दरकती चट्टानें। |
|
