कोरिया / कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर ग्राम टेंगनी से सटे घाट मे बिती रात चिरिमिरी के व्यवसायी संतोष अग्रवाल बैकुण्ठपुर से चिरमिरी की ओर जा रहे थे कि टेंगनी घाट के समीप 03 अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों के द्वारा बेसबाल के डंडे से व्यवसायी के हाथ, पैर व सिर में मारपीट कर घायल कर उनके पास रखे लगभग एक लाख बारह हजार, एक कोरा चेक एवं अन्य जरूरी कागजात लूटपाट कर भाग गये।
जिसकी रिपोर्ट व्यवसायी ने चिरमिरी थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। लूटपाट की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर कोरिया पुलिस अधीक्षक मोैके पर पहुच गये। सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा मुखबीरों से जानकारी लेकर तत्काल ही अज्ञात आरोपियों को तलब कर पूछताछ करते हुए दो आरोपियों को डबरीपारा एवं एक अन्य नाबालिग युवक द्वारा लूटपाट की घटना को स्वीकार किया गया एवं कब्जे में रखे 01 लाख 12 हजार रूपये, बेसबाल का टूटा डंडा टेंगनी घाट से, बैग आरोपियों द्वारा प्रयुक्त डिस्कवर मोटर सायकल एवं कोरा चेक 13 हजार रूपये का अमरपुर मोड़ से बरामद किया, पुलिस द्वारा इस बड़ी लूट का खुलासा चंद घंटो में ही कर दिया गया।
वही पुलिस गिरफत मे आये आरेापियो का कहना है की उनके पास पढाई के लिये रूर्पय नही थे इसलिये इस घटना को अंजाम दिया। वही आरोंपियो ने व्यपारीयो का काफी दूर तक पीछा किया और रात के अँधेरे का फायदा उठाकर बेस बाल के डांडे से व्यापरी के सर पर हमला किया और व्यवसायी से लूट कर आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने आरोपियो को गिरिफ्तार कर उन्हे न्यायिक रिंमाड मे भेज दिया।
