Advertisement Carousel

घर पर सजाकर रखते हैं लाश और फिर उनके बीच रहता है परिवार

अक्सर लोग अपने-अपने धर्म के अनुसार किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसके मृत शरीर को दफनाते या जलाते हैं। लेकिन दुनिया में एक जनजाति ऐसी भी है जो अपने पूर्वजों के मरने के बाद उनके शव को घर में सजाकर और सम्भाल कर रखती है।

क्या आपको पता है कि न्यू गिनी में स्थित पापुआ के पहाड़ों के बीच दानी नामक एक जनजाति रहती है। यह जनजाति अपने पूर्वजों के शरीर को घर में सजाकर रखने के लिए जानी जाती है। पहाड़ो में छिप कर रहने वाली इस जनजाति के लोग अपने बड़े-बूढ़ें घरवालों की मौत के बाद उनके शरीर को घर में ही रख देते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें पूर्वजों के शव के साथ कई दिनों तक बैठे रहना पड़ता है। पहले मृत शरीर को ममी बनाने के लिए शव पर धुआं लगाया जाता है। धुआं शरीर पर तब तक लगाया जाता है जब तक शरीर ममी में न बदल जाए।

ऐसा करने से लाश को कई सालों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। पश्चिमी पापुआ के वामेना में स्थित इस गांव को पहली बार साल 1938 में अमरीकन जूलॉजिस्ट रिचर्ड आर्कबोल्ड ने खोजा था।

error: Content is protected !!