Advertisement Carousel

शौचालय उपयोग न करने वाले शासकीय सेवकों की अब ख़ैर नहीं उन पर जल्द होगी कड़ी कार्यवाही- श्रीमती तूलिका

०० निर्माण में लापरवाह उपअभियंता को नोटिस और पंचायत सचिव को जनपद में किया संलग्न
कोरिया / किसी भी तरह की शासकीय सेवा में कार्यरत कोई भी व्यक्ति यदि पक्के शौचालय का उपयोग नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ जल्द अभियान चलाकर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती तूलिका प्रजापति ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान कोरिया जिले मे कई जगहों पर यह शिकायते प्राप्त हो रहीं है कि शासकीय सेवक शौचालय का निर्माण और परिवार सहित उपयोग करने में आनाकानी कर रहे है। अंतिम अवसर देते हुए उन्होने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सभी शासकीय सेवकों ने अपने परिवार के लिए शौचालय की स्थायी व्यवस्था नहीं की तो अभियान चलाकर सभी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
                  जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती तूलिका प्रजापति ने गत दिवस भरतपुर जनपद के ग्राम पंचायत में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का अवलोकन किया। यहां उन्होने सभी तकनीकी अधिकारियों कों एक सप्ताह में सभी निर्माण कार्यो को प्रगतिरत करने के निर्देश दिए। नवीन पंचायत भवन के सामने उन्होने पहुंच के लिए आवष्यक कार्य कराने के निर्देश दिए।  साथ ही उन्होने गा्रम पंचायत में मनरेगा के तहत बन रहे आमाकुण्डी जलाशय का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होने गा्रमीणों से मजदूरी भुगतान की जानकारी ली। कुछ ग्रामीणों ने भुगतान के विलंबित होने की बात कही जिसपर उन्होने मौके पर उपस्थित कार्यक्रम अधिकारी को तीन दिवस में भुगतान करा कर पालन प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए।
         शनिवार को जिला पंचायत सीइओ ने बैकुण्ठपुर जनपद के ग्राम पंचायत फूलपुर का औचक भ्रमण किया। यहां उन्होने अनुपयोगी पड़े भारत निर्माण केंद्र को जल्द सुधार कर आजीविका मिशन की गतिविधियों के लिए उपयोग करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होने कई वार्डो में जाकर शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। यहां कई जगहों पर अपूर्ण कार्य होने पर उन्होने सरपंच, सचिव और तकनीकी अधिकारी को एक सप्ताह का समय देते हुए सभी सुघार कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। यहां ग्रामीणों ने बताया कि कई कालरी कर्मचारी शौचालय निर्माण न करते हुए खुले में शौच जा रहें है। इस पर उन्होने मौके पर उपस्थित जनपद सीइओ श्री टोप्पो को सभी कर्मचारियों की सूची बनाकर कड़ी कार्यवाही के लिए जिला पंचायत में देने के निर्देश दिए।
       यहां उन्होने दूसरे के घर में किराए से जीवन बसर करने वाले श्रीमती प्रमिला पति संतोष का निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास देखा। छत स्तर पर आ चुके भवन को जल्द बनाने के लिए समझाइश देते हुए उन्होने मौके पर उपस्थित तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी कार्य बिना तकनीकी मार्गदर्शन के न हो इसके लिए सतत निरीक्षण करे। यहां जिला सीइओ ने सभी हितग्राहियों से जल्द प्रधानमंत्री आवास का कार्य प्रारंभ कराने के कहा। एक ग्रामीण श्री आमुष ने मजदूरी भुगतान एफटीओ के बाद भी खाते मे राशि न आने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर उन्होने मौके पर उपस्थित कार्यक्रम अधिकारी श्री जितेन्द्र को स्वयं बैक जाकर भुगतान की अड़चन दूर कराने के निर्देश दिए। यहां के बाद श्रीमती तूलिका ने ग्राम पंचायत द्वारा बनाई जा रही मनरेगा सड़क का अवलोकन किया। उन्होने ग्राम पंचायत द्वारा निर्माणाधीन मिटटी सड़क मुख्य मार्ग से श्मसान घाट तक को दो सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
      जिला पंचायत सीइओ ने शनिवार को औचक निरीक्षण के क्रम में ग्राम पंचायत चेरवापारा और ग्राम पंचायत मुरमा का निरीक्षण किया। यहां उन्होने मानसाय नामक ग्रामीण का इंदिरा आवास और मनरेगा से बन रही डबरी का निर्माण कार्य देखा। ग्राम पंचायत सचिव का उन्होने सभी इंदिरा आवास धारियों के साथ बैठक कर सभी को गुणवत्ता पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही डबरी के लिए सही इनलेट और आउटलेट बनाने के निर्देश तकनीकी सहायक को दिए। यहां श्रीमती प्रजापति ने श्रीमती राजकुमारी का प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य देखा। जिसमें हितग्राही द्वारा घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया जाना पाया गया। जिला पंचायत सीइओ ने सभी निर्माण कार्यो में गुंणवत्ता बनाए रखने के लिए हितग्राहियों से बातचीत और प्रशिक्षण कराने के मंगलवार सुबह 10 बजे से एक बैठक सामुदायिक भवन मूरमा मे आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होनें सभी शौचालयों के गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के लिए एक पखवाड़े का समय देते हुए जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। यहां भारत निर्माण केंद्र के लिए पहुच मार्ग बनाने के निर्देश देते हुए उन्होने जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री टोप्पो के भवन में आजीविका मिशन की गतिविधियों को प्रारंभ कराने को कहा। ग्राम पंचायत मुरमा के बाद श्रीमती तूलिका ने ग्राम पंचायत खोड़री का औचक निरीक्षण किया। यहां पंचायत भवन का निर्माण तीन माह से बंद होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने निर्माण प्रभारी उपअभियंता श्री रमोद चौधरी को जमकर फटकार लगाई। कार्य के प्रति सजग न होने पर उपअभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सरपंच और ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान बताया कि ग्राम पंचायत सचिव कार्यों के प्रति लापरवाह है। ग्राम पंचायत सचिव के कार्यालय में न होने से यहां कई श्रमिकों को लंबे समय से मजदूरी भुगतान और सामग्री का भुगतान विल्ांबित है। इस पर उन्होने तत्काल ग्राम पंचायत सचिव को जनपद पचांयत कार्यालय में संलग्न करने के आदेश दिए। ग्राम पंचायत खेड़री में शासकीय कार्यों में गति प्रदान करने के लिए मोदीपारा में पदस्थ सचिव कामेश्वरलाल बधेल को अतिरिक्त प्रभार दिये जाने के आदेश दिए। श्रीमती तूलिका प्रजापति ने कहा कि औचक जांच के उपरांत जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में दोषी पाए गए किसी भी लापरवाह शासकीय सेवक को बख्शा नही जाएगा।
error: Content is protected !!