|
दिल्ली / तुगलकाबाद स्थित एक स्कूल के नज़दीक आज कंटेनर डिपो में हुए रिसाव के कारण बच्चों के आंखों में जलन की शिकायत के बाद स्कूल को खाली कराया गया। 400 बच्चों को जलन की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
|
|
|
घटनास्थल पर बचावकर्मी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे। अस्पताल के मुताबिक सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वे डॉक्टरों के साथ लगातार संपर्क में है और सभी बच्चों का इलाज चल रहा है।
रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य रेणु रामपाल ने कहा कि गैस लीक होने की वजह से कुछ बच्चों ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। स्कूल के बच्चों ने कहा कि आधे से ज्यादा बच्चे गैस लीक होने के बाद स्कूल में बेहोश हो गए थे। |
|
तुगलकाबाद में गैस लीक से 40 छात्राएं बीमार
