रायपुर, रायपुर सेंट्रल जेल की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जेल के अंदर बनाए गए एक वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। वायरल वीडियो में एक बंदी मुलाकात कक्ष में बेखौफ अंदाज़ में वीडियो बनवाते नजर आ रहा है, जिसे उसकी प्रेमिका ने उसके जन्मदिन पर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
हैरानी की बात यह है कि जेल प्रशासन को इस पूरे घटनाक्रम की भनक तक नहीं लगी। यह घटना बताती है कि जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल, निगरानी और मुलाकात व्यवस्था कितनी कमजोर है।
वीडियो के सामने आने के बाद सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच के आदेश दिए जा सकते हैं और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
अब सवाल यह है कि जब जेल के भीतर ही नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं, तो कैदियों पर नियंत्रण कैसे सुनिश्चित किया जा रहा है?
