Advertisement Carousel

पीएम मोदी ने की ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ के ट्रेलर की तारीफ

नई दिल्ली /  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार की आने वाली फ़िल्म ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ के ट्रेलर की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि फ़िल्म स्वच्छता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास है।

अक्षय ने ट्विटर पर फ़िल्म का ट्रेलर साझा किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने लिखा- यह स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने का अच्छा प्रयास है। स्वच्छ भारत बनाने के लिए 125 करोड़ भारतीयों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। मोदी के ट्वीट के बाद अक्षय कुमार ने जवाब में लिखा- माननीय प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। उम्मीद है कि हम लोगों की धारणा बदलने और बदलाव लाने में कामयाब होंगे। पिछले महीने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की थी और इस फ़िल्म पर चर्चा की थी।

फ़िल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। यह स्वच्छ भारत अभियान की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रेम कहानी है। फ़िल्म में भूमि पेड़ेनकर, अनुपम खेर और सना खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

error: Content is protected !!