|
नई दिल्ली / 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देश के साथ साथ विदेशों में उत्साह देखा जा रहा है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि वह भारत के बाद यहां योग का दूसरा सबसे बड़ा उत्सव आयोजित करेंगे।
|
|
|
बीजिंग की प्रसिद्ध महान दीवार सहित कई पार्को, झीलों और रिजॉर्ट को योग स्थान के तौर पर बनाया गया है और इन जगहों पर अधिकारिक और गैर अधिकारिक योग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। भूटान की राजधानी थिम्पू के रॉयल इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में एक योग शिविर का आयोजन किया गया, जहां लोगों को योग की बारिकियों से परिचित कराया गया। पश्चिम यूरोप के सबसे बड़े देश फ्रांस में भी लोग योग अभ्यास को अपना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर के पास करीब 300 योग प्रेमियों ने योग किया। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में भी लोग योग के रंग में रंगे दिखाई दिये। समारोह का आयोजन कलेमेगदान पार्क में विक्टर प्रतिमा के पास किया गया। जापान में लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी टोक्यों के जिन्ज़ा के ताइईई प्राथमिक स्कूल में किया गया। अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर राजधानी वाशिंगटन डीसी में 2000 से ज्यादा लोग ऐतिहासिक नेशनल मॉल में इकट्ठे हुए और योग अभ्यास किया।
कैरिबियाई देश क्यूबा की राजधानी हवाना में भी लोगों स्थानीय स्टेडियम में इकट्ठा हुए और योग अभ्यास किया। इंडोनेशिया में लोगों में योग को लेकर जोश देखने को मिला। राजधानी जकार्ता में 1500 से ज्यादा लोगों ने योग की अलख जगाई। चिली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन सैंटियागो के प्रोविडेंसिया पालिका के क्लब में किया गया था। यहां कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रत्वलन और भगवान गणेश की वंदना के साथ हुई। |
|
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले विदेशों में छाया योग का जादू
