Advertisement Carousel

बुखार ने ली 145 से अधिक लोगों की जान, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 24 घंटे काम करने की हिदायत

केरल / केरल के अलग-अलग हिस्सों में फैले वील्स बुखार और स्वाइन फ्लू के कारण में अबतक 145 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
हालात पर काबू पाने के लिए प्रदेश में जमीनी स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आज कन्नुर में सफाई अभियान का उद्घाटन किया। गत शुक्रवार इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि हालात से निपटने के लिए इस महीने के 30 तारीख तक चलने वाले सफाई अभियान में नागरिकों, विद्यार्थियों, एनसीसी और स्टुडेंट पुलिस के कैडेट्स के साथ एनएसएस के स्वंयसेवकों की भी मदद ली जाएगी।

सफाई अभियान के तहत मच्छरों के स्रोत को खत्म करने पर जोर दिया जाएगा और सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाया जाएगा। इस महीने की 30 तारिख को प्रदेश के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में एक विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमे स्वास्थ्य कर्मचारी विद्यार्थियों को मच्छरों के पैदा होने वाले स्थानों को नष्ट करने के बारे में जानकारी देंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सरकारी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को ओवर टाइम काम करने की हिदायत दी है। सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त बुखार वार्ड बनाने के लिए कहा गया है ताकि बुखार के मरीजों को भर्ती किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया को बताया है कि अस्पतालों में अधिक मात्रा में बुखार की दवाएं भेजी जा रहीं हैं और चिकित्सीय प्रयोगशालाओं को 24वों घंटे काम करने के लिए कहा गया है।

error: Content is protected !!