Advertisement Carousel

14 साल की छात्रा ने किया कमाल, अब हवा से चलेगी साईकिल, पैडल भी मारने की नही है जरूरत

उड़ीसा / अगर आप भी पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों से परेशान है तो एक 14 साल की बच्ची आपकी इस परेशानी को दूर करनें का रास्ता भी निकाल लिया है।

आपको बता दे की ओडिशा राज्य की एक 14 साल की छात्रा ने एक अनोखी साइकिल बनाई है। इस साइकिल को चलाने के लिए पैडल मारने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह अनोखी साइकिल हवा से चलती है। ये सिलेण्डर इस साइकिल को 60 किमी तक बिना रुके चला सकता है।

यूँ तो दुनिया ग्लोबल वार्मिंग जैसी बड़ी समस्या से लड़ रही है और ऐसे संसाधनों को बनाने की कोशिश कर रहा जिससे जैव ईंधन के प्रयोग में कमी आए। इसके लिए पूरा संसार सोलर ऊर्जा और वायु ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है। 14 साल की तेजस्विनी प्रियदर्शनी को स्कूल जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। स्कूल दूर होने के कारण वह काफी थक जाती थी।

बताते है की थकान के कारण पढाई और घर के काम में उसका मन कम लगता था। कई बार बारिश से भी साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पडता था। ऐसे में उसने एक ऐसी साइकिल की खोज की, जो बिना पैडल मारे ही चलती है। यह एक ऐसी साइकिल है, जो हवा से चलती है। राउरकेला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की 11वीं की छात्रा तेजस्विनी की खोज से पूरे राज्य में ख़ुशी की लहर दौड गई।

error: Content is protected !!