Advertisement Carousel

खेल रत्न के लिए देवेंद्र झाझरिया और सरदार सिंह के नाम की सिफारिश

  • दिल्ली / दो बार के पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह के साथ देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना गया है। देवेंद्र इस प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार के लिए चुने जाने वाले पहले पैरालिंपियन हैं।

    दो बार के पैरालिंपियन स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया खेल रत्न के लिए चुने जाने वाले पहले पैरालिंपिक खिलाड़ी बन गए हैं। देवेंद्र ने रियो पैरालिंपिक 2016 खेलों में भाला फेंक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था ।
    देवेंद्र को हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह के साथ संयुक्त रूप से इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इसके अलवा चेतेश्वर पुजारा , महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, पैरालंपिक मरियाप्पन थंगावेलु समेत 17 खिलाड़ियों को इस साल के अर्जुन अवार्ड्स के लिए चुना गया है। इन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा आज की गई है ।
    देवेंद्र इस प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार के लिए चुने जाने वाले पहले पैरालिंपियन हैं। रा​जीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त करने वालों की घोषणा गुरूवार को कर दी गई है। पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह और पैरालंपिक जेवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया को संयुक्त रूप से राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
    वहीं, क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर, पैरालंपिक मरियाप्पन थंगावेलु, वरुण भाटी और गोल्फर एसएसपी चौरसिया सहित 17 खिलाड़ियों को इस साल अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। झाझरिया ने रियो पैरालंपिक में भारत को भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता था। दे देवेंद्र ने 63.97 मीटर भाला फेंककर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। देवेंद्र इससे पहले 2004 में हुए एथेंस पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इन नामों की सिफ़ारिश जस्टिस आर सी ठक्कपर के नेतृत्वम में चयन समिति ने की थी।
    देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न के लिये चुने जाने वाले पहले परालम्पियन बन गए जबकि पूर्व हाकी कप्तान सरदार सिंह के नाम की भी अनुशंसा की गई है ।रदार सिंह ने लंबे समय तक हॉकी टीम की कप्तानी की है. उन्हें रियो ओलिंपिक में कप्तानी से हटाया गया था।
    उन्हें मॉडर्न हॉकी के बेहतरीन मिडफील्डर्स में गिना जाता है। कॉमनवेल्थ खेलों में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता था। हॉकी वर्ल्ड लीग में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान भी सरदार थे. उन्हें 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

error: Content is protected !!