Advertisement Carousel

कुवैत के एक छात्र ने भारतीय सेना कल्याण कोष के लिए 18,000 रुपये का चेक PM को किया भेंट

दिल्ली / कुवैत में रह रहे भारतीय छात्र रिद्धिराज कुमार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें भारतीय सेना कल्याण कोष के लिए 18,000 रुपये का चेक भेंट किया।

रिद्धिराज ने जो धनराशि दान दी है, वह उसे इंटरनेशनल बेंच मार्क टेस्ट में पुरस्कार स्वरूप मिली थी।

रिद्धिराज कुमार कुवैत के इंडियन एजुकेशनल स्कूल में पढ़ते हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया कौंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च (एसीईआर) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल बेंच मार्क टेस्ट में मध्य पूर्व के लिए गणित और विज्ञान के दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन में इस टेस्ट को जीता और जिसमें उसे 80 कुवैती दीनार ईनाम राशि दी गयी। जिसका भारतीय रुपयों में 18 हजार के बराबर का मूल्य है।

पीएम मोदी ने रिद्धिराज से मिलकर उनके अकादमिक जीवन के लिए शुभकानाएं दी।

error: Content is protected !!