Advertisement Carousel

सपा नेता को भाजपाइयों ने नंगा कर पीटा और फिर पांच युवकों ने 16 बार किया कुकर्म

आगरा – आगरा में बोदला क्षेत्र से एक सपा नेता को कार सवार दो भाजपा कार्यकर्ता सहित पांच युवक उठा ले गए। रोहता के पास ले जाकर सपा नेता को नग्न कर लाठी-डंडों से पीटा। कुकर्म भी किया और मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग भी बना ली।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव बनाया। गुरुवार सुबह एक्सीडेंट करने का आरोप लगाते थाने भी ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बताया गया है कि दूसरे समुदाय का पीड़ित युवक सपा छात्र सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रह चुका है। वह फुव्वारा में एक चांदी पायल की दुकान पर काम करता है। बुधवार रात तकरीबन 9:30 बजे एक्टिवा से घर आ रहा था। आरोप है कि घर के पास एक वैगन-आर कार सवार पांच लोग आए। इनमें से दो युवक भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

एक युवक राजस्थान पुलिस में सिपाही था। उन्होंने उसे जबरन कार में डाल लिया। रोहता नहर पर ले जाकर कार से उतार दिया। यहां पर नग्न करने के बाद बेल्ट और लाठी-डंडों से पीटा। ग्रामीणों के जुटने पर बताया कि चोरी करते पकड़ा है। थाने लेकर जा रहे हैं। इस पर ग्रामीण चले गए। इसके बाद मलपुरा के इटौरा में ले जाकर एक घर में बंधक बना लिया।

16 बार किया कुकर्म –

युवक का आरोप है कि बंधक बनाने के बाद यहां उसकी पिटाई की और 16 बार अप्राकृतिक कृत्य किया। मोबाइल से 15 से 16 वीडियो क्लीपिंग भी बना लीं। क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर उस पर चुप रहने का दबाव बनाया। साथ ही कहा कि वह खुद को चोर बताए। अगर, बात नहीं मानेगा तो जान से मार देंगे।

गुरुवार सुबह आठ बजे एक युवक उसे थाना जगदीशपुरा लेकर आया। उस पर एक्सीडेंट का आरोप लगाया। सपा नेता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। सीओ लोहामंडी का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

50 हजार रुपये के लेनदेन का भी विवाद –

पुलिस का कहना है कि सपा नेता और आरोपी पक्ष के बीच लेनदेन का विवाद चल रहा है। पीड़ित ने बताया है कि उसने एक युवक से दो साल पहले 50 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम वापस करने के बावजूद युवक 50 हजार रुपये मांग रहा है। इसके लिए कई बार धमकी दे चुका है। इसकी शिकायत कई बार पुलिस अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ब्लैकमेल करके लिए थे 50 हजार रुपये –

सपा नेता ने बताया कि दो साल पहले वह एक परिचित युवती से मिलने गया था। इस दौरान एक युवक ने उसकी मोबाइल से वीडियो बना ली। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 50 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। अब फिर से रुपये देने का दबाव बना रहा था।

उधर, परिवारीजन सपा नेता की तलाश में जुटे थे। इसकी जानकारी पर युवकों ने उस पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी।  इसके बाद घर फोन कराकर कहलवाया कि वह संजय प्लेस में है। सुबह तक आने की बात भी कही। मगर, घरवालों को शक हो गया।
साभार – अमर उजाला

error: Content is protected !!