नई दिल्ली / जस्टिस दीपक मिश्रा देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश खेहर 27 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं।
-
जस्टिस दीपक मिश्रा देश के 45वें चीफ जस्टिस होंगे। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति की मुहर के साथ ही ये घोषणा कर दी है। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर 27 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं और इसके बाद जस्टिस मिश्रा मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे। वे 3 अक्टूबर, 2018 तक इस पद पर रहेंगे।
जस्टिस दीपक मिश्रा ने 1977 में ओडिशा हाईकोर्ट से बतौर वकील करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1996 में वह ओडिशा हाईकोर्ट के जज बने। जस्टिस मिश्रा ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले देश के तीसरे प्रधान न्यायाधीश होंगे। इससे पहले ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले रंगनाथ मिश्रा और जीबी पटनायक चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रह चुके हैं।
