-
नई दिल्ली / 2017 को अपने ‘मन की बात’ के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए अपने विचारों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एतिहासिक लाल किले से देश को संबोधित करेगे। इसके लिए उन्होंने देश की जनता से अपने विचार साझा करने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री ने जनता से ऐसे मुद्दों को बताने के लिए कहा है कि जिन्हें वह अपने 15 अगस्त के भाषण में शामिल कर सकें।
आप भी प्रधानमंत्री के भाषण में अपने सुझावों को समाहित करवाएं और 2022 तक एक नया भारत बनाने के लिए जो आंदोलन चल रही है उस मुहिम में शामिल हों।
अाप अपने विचार और सुझाव mygov.in पर या narendra modi ऐप से दे सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर PM नरेन्द्र मोदी के भाषण के लिए साझा करें अपने सुझाव…
