Advertisement Carousel

 लश्कर का शीर्ष आतंकी अयूब लेलहारी ढेर…

नई दिल्ली / जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को बडी कामयाबी मिली है। पुलवामा में मुठभेड़ में लश्कर का जिला कमांडर अयूब लेलहारी को मार गिराया है। 

आतंकवाद पर दोहरा वार संकल्प से सिद्धि में आतंकवाद के खात्मे का एलान कर चुकी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इसके लिए पूरी तरह सक्रिय है। एक ओर घाटी में आतंकियों के सफाए का अभियान चल रहा है तो दूसरी ओर आतंकी फंडिंग के खिलाफ कार्रवाई हो रही है ।
जम्मू कश्मीर पुलिस को घाटी में उस समय बडी कामयाबी मिली जब उसने पुलवामा में लश्कर के एक बडे आतंकी अयूब लेलहारी को मार गिराया। लेलहारी लश्कर का जिला कमांडर था। ये कई बडी आतंकवादियों में शामिल बताया जा रहा है। हाल ही में ये एक अभियान में बच निकला था।
जम्मू कश्मीर में इस आतंकवाद को बढावा देने के लिए पाक से आतंकियों और अलगाववादियों को लगातार आर्थिक मदद मिलती रहती है । इसी टेरर फंडिंग पर रोक लगाने के लिए एनआईए लगातार जांच और पूछताछ के साथ ही छापेमारी भी कर रही है । एनआईए ने कश्मीर घाटी में बुधवार को लगभग एक दर्जन ठिकानों पर छापे मारे।
एनआईए अधिकारियों ने स्थानीय अपराध शाखा और राज्य पुलिस के साथ मिलकर श्रीनगर, बारामूला जिले के तंगमार्ग और सीमावर्ती कुपवाडा जिले के हंडवारा में लगभग एक दर्जन ठिकानों परछापों की कार्रवाई की। जांच में दायरे में आए लोगों के साथ कथित रुप से जुड़े स्थानों पर ही छापेमारी की गयी । इन छापों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन सरकार का कहना है कि वो टेरर फंडिंग पर लगाम लगाने के लिए दृढ संकल्पित है ।
गौरतलब है कि आतंकवाद को वित्तीय मदद और कश्मीर घाटी में अशांति को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 24 जुलाई को एनआईए ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। एनआईए का आरोप है कि इस धन का प्रयोग जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों और अलगावादियों के वित्त पोषण के लिए किया जा रहा है।
दरअसल नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष नईम खान ने एक सटिंग आपरेशन के दौरान यह बात से स्वीकार की थी कि कश्मीर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों को बढावा देने के लिए अलगाववादी नेताओं को विदेशों से धन मिल रहा है। इसके बाद एक औपचारिक प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद एनआईए ने अलगाववादी नेताओं के घरों पर छापे मारे थे।
इस मामले में कई अलगाववादी नेताओं से पूछताछ हो चुकी है और हुर्रियत के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी के दोनों बेटों और दामाद को गिरफ्तार किया गया है । 2015 के मनी लाड्रिंग के एक मामले में अलगवावादी नेता शब्बीर अहमद शाह को भी गिरफ्तार किया गया है।
20 करोड़ की टेरर और हवाला फंडिंग के आरोप में , प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले हफ्ते श्रीनगर के एक प्रमुख ट्रेवल ऑपरेटर के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कहा जा रहा है कि जल्द ही कुछ अन्य बड़े नेताओं की भी गिरफ्तारी हो सकती है। एक तरफ सेना ने आतकवादियों का जीना मुश्किल कर दिया है, वो भागते फिर रहे हैं तो दूसरी तरफ हुर्रियत नेताओं पर भी लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।

error: Content is protected !!