Advertisement Carousel

दादु लाहड़ी मंच अब गांधीगिरी की राह पर करेगा सत्याग्रह

कोरिया / दादू लाहिड़ी विकास मंच सत्याग्रह करने जा रही है।

मचं के लोगो का कहना है की पिछले एक वर्षो में स्थानीय प्रशासन सहित प्रदेश तक अपनी बात पहुँचा दी गई है और प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर भी अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा जा चुका है। इसके वावजुद मांगो पर अब तक कोई कार्यवाही अथवा सुनवाई नही हुई है इसलिय मचं को गांधी जी के रास्ते को अपनाना पड़ रहा है।

मंच ने बताया है की दिनांक 21अगस्त, दिन-सोमवार,
समय दोपहर 12:00 बजे से स्थान- हल्दीबाड़ी यातायात चौक में सत्याग्रह आंदोलन व
धरना प्रदर्शन करेगी।

मचं के लोगों ने चिरिमिरी के अस्तित्व, स्थायित्व एवं विकास हेतु सभी मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर शहर को मजबूती प्रदान करने चिरिमिरिवासियों से आह्वान किया है।

error: Content is protected !!