Advertisement Carousel

चिरिमिरी को बचाने जोरदार हुआ सत्याग्रह का आगाज, एक मचं मे दिखे सभी दलों के लोग, मचं के प्रयास को सभी ने सराहा

कोरिया/ दादू लाहिड़ी विकास मंच चिरमिरी ने आज हल्दीबाड़ी यातायात चौक में सत्याग्रह धरना आंदोलन किया। इस आंदोलन में चिरिमिरी क्षेत्र के सभी वर्ग व सभी पार्टियों के पदाधिकारियों ने शिरकत कर पार्टी द्वारा चिरिमिरी बचाने की पहल को सराहा।

आपको बता दे की यह पहला मौका है जब चिरिमिरी को बचाने इसकी चिंता करने लोग एक हो कर एक मंच में दिखे और एक – एक कर विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। दादू लाहिड़ी विकास मंच ने कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित आमजनों से सादे पन्ने बटवा कर उनके सुझाव की भी मांग की है ताकि आगे की रूप रेखा तय की जा सके।
IMG-20170821-WA0005दादू लाहिड़ी विकास मंच चिरमिरी ने बताया कि यह नगर मूलतः कोयला खदान उद्योग पर आश्रित है यहां 08 प्रमुख खदानों में 06 खदाने बंद हो गई है। लगातार खदानों से कामगार सेवा निवृत हो रहे है। नई भर्ती भी 20 वर्षों से बंद है। शहर के युवा बेरोजगार हो रहे है, ऐसे में नगर को बचाने स्थायित्व के मुद्दों को उठाने अपनी मांगों को सही स्थान दिलाने के लिए इस मंच का गठन किया गया है। मंच द्वारा लगातार जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधियों जैसे महापौर, विधायक, सांसद आदि को मांगो से लगातार अवगत कराया गया गया है।

मंच के विभिन्न मांगों पर अगर नजर डाला जाए तो उनकी मांगे इस प्रकार है……..

१- बंद हुई कोयला खदानों में अधिशेष मकानों को न्यूनतम मूल्य पर सेवा निवृत कर्मचारियों के नागरिकों को दिया जाए ताकि बनी हुई संपत संपत्ति का उपयोग जारी रहे।
2- नगर में मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले जाएं। 3- नगर में राजस्व की भूमि पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निर्माण किया जाए।
4- चिरमिरी तहसील का दर्जा देने का वादा पूरा किया।
5- मनेन्द्रगढ़ विधानसभा का नाम बदलकर चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ विधानसभा किया जाए।
6- चिरमिरी के नागरिकों को बने हुए मकानों का पट्टा दिया जाए।
7- चिरमिरी को पर्यटन हब बनाया जाए अथवा इसके लिए आवश्यक सुविधाएं यहां जुटाई जाए।
8- नागपुर रेलवे स्टेशन को पैसेंजर हाल्ट के स्थान पर पूर्ण रेलवे स्टेशन बनाया जाए।
9- गैसोलीन प्रोजेक्ट की स्थापना की जाए।
10- सोलर पावर स्टेशन बनाया जाए।
11- चिरमिरी नगर को शासकीय परीक्षाओं का केंद्र तथा स्कूल कालेज की पूरक परीक्षा का केंद्र बनाया जाए।
12- चिरमिरी क्षेत्र में लकड़ी की कमी को देखते हुए विद्युत शवदाह गृह बनाया जाए।
13- इलाके में 08 शासकीय जेनेरिक मेडिकल दुकान खुलवाया जाए।
14- चिरमिरी बरवाडी रेल लाइन पर शीघ्र कार्य आरंभ कराने की मांग की जाए।
इत्यादि मांगो को लेकर आज सत्याग्रह धरना आंदोलन किया गया जिसमें स्थानीय विधायक श्याम बिहारी, निगम महापौर डी रेड्डी, पुर्व विधायक दीपक पटेल, निगम सभापति कीर्तिवासों, लखन श्रीवास्तव, गोमती द्विवेदी, काँग्रेसनेत्री बबिता सिंह, कांग्रेस नेताओं राणा मुखर्जी, चूड़ामन दास, मो ईमाम, अब्दुल सलीम राजु, ओम प्रकाश गुप्ता, विनय रंजन विस्वास, राजीव रत्न पांडेय, दिगम्बर सिंह, बलदेव दास, मुखतेस्वर कुशवाहा, शंकर राव ने अपनी बातें मंच के समक्ष रखी।

IMG-20170821-WA0003दादू लाहिड़ी विकास मंच की ओर से संरक्षक PK बोराल, उपेंद्र जैन, सभापति राकेश मित्तल, सूर्य अग्रवाल, आशीष जैन, सचिव अरविंद कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप लाल, सुशील चौथा, इस्माइल, अशोक जायसवाल, मुकेश सिंह, संजय जैन, रितेश पांडे, डॉक्टर अजय अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, फारुख भाई इत्यादि लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!