Advertisement Carousel

सुराई गिरिफ्तार, अवैध शराब सहित स्कूटी भी पुलिस ने की जप्त

कोरिया / चिरिमिरी – मुखबीर की सुचना पर कोरिया क्राईम ब्रांच टीम व चिरिमिरी पुलिस ने एक नामी कोचिए को पकड़ने में सफलता पाई है जिसमें स्कूटी सहित स्कूटी में रखे शराब को जप्त किया गया है। जप्त शराब लगभग 09 लीटर बताई गई।

आपको बता दे कि स्कूटी के डिक्की से अंग्रेजी शराब गोवा 20 नग, गोल्डन गोवा 4 नग एवं देशी मदिरा प्लेन 26 नग कुल मात्रा 09 लीटर पुलिस ने जप्त किया। इस कार्यवाही में एक बड़े नाम वाला आरोपी काफी समय बाद पुलिस गिरिफ्त में आया है। लगातार एक अर्शे से सुराई नामक व्यक्ति हल्दीबाड़ी इलाके में नशे का बहुत बड़ा सौदागर साबित हो रहा था। जरूर ही पुलिस को इस कार्यवाही में बड़ी सफलता हाथ नही लगी पर सुराई नामक आरोपी के कमर तोड़ने को यह काफी होगा।

इस कार्यवाही में चिरिमिरी थाना प्रभारी विनीत दुबे, क्राईम ब्रांच प्रभारी शिवेंद्र राजपूत, दिलीप दुबे, धनंजय सिंह, आशिष मिश्रा, शैलेन्द्र रजक, दीपक, मुमताज खान, धर्मेंद्र यादव, जोसेफ की अहम भुमिका रही।

error: Content is protected !!