Advertisement Carousel

पहाड़ी कोरवा पुरातन संस्कृति के वाहक है – प्रबल प्रताप सिंह

बगीचा / प्रबल प्रताप सिंह जुदेव इन दिनों अपने क्षेत्र सहित आस – पास के इलाकों में सघन दौरा कर रहे है और सरकार के विकास कार्यो, योजनाओं का जमीनी स्तर पर जायजा भी ले रहे है। इसी तारतम्भ में जुदेव बगीचा इलाके का सघन दौरा किया। इस दौरान विधायक जशपुर, जनपद अध्यक्ष प्रदीप नारायण सिंह, शंकर गुप्ता पूर्व विधायक जागेश्वर राम, गोविंद भगत, मुकेश शर्मा, सलोने मिश्रा साथ में रहे।

इस दौरे कार्यक्रम में सबसे पहले प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ग्राम देवडाँड़ पहाड़ी कोरवाओं हेतु 11 सुत्रीय कार्यक्रम के तहत पहाड़ी कोरवाओं को रेडियो, छाता वितरण किया गया व जनता से रूबरू हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये पहाड़ी कोरवा हमारी सबसे पुरातन संस्कृति के वाहक है, जो हमारे परिवार के सबसे पुराने सहयोगी हैं जो हर मौकों में हमारे साथ रहते है। प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह ने हमारे अनुरोध पर जिस प्रकार पहाड़ी कोरवाओं के उत्थान और विकास हेतु 11 सुत्रीय कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रही है जिससे समाज के हर व्यक्ति के विकाश के लिए राज्य सरकार की संजीदगी दिखाई पड़ती है।

विद्यायक राजशरण भगत ने कहा कि जहां विकास हेतु इस खुड़िया छेत्र में राजपरिवार के बेहतर मार्गदर्शन में हो रहे कार्यो पर प्रदेश सरकार का धन्यवाद है।

दीवान प्रदीप नारायण सिंह ने कहा की ये क्षेत्र पिछड़ा हुआ है, पर पिछले कुछ वर्षों में जिस प्रकार से क्षेत्र का विकास हुआ है। वो हर आने वाले को चौंकाता जरूर है खासकर सड़को की स्थिति अच्छी हुई है।

शंकर गुप्ता ने कहा की दिलीप सिंह जूदेव के परिवार का क्षेत्र के प्रति प्रेम और इनकी जनता के दिलों में उपस्थिति हमें हर मौकों में हमे ताकत प्रदान करता है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि शासन की योजनाएं जनता तक पहुंच रही है और इस पर काम हो रहा है ये बेहतर परिणाम सूचक भविष्य की ओर इशारा कर रहा है।

कार्यक्रम में सलोने मिश्रा, गेंदबिहारी सिंह, सुमित्रा पैंकरा मंडल अध्यक्ष, अशोक यादव देवलाल भगत, तपेश्वर यादव, मंगरु राम उपस्थित रहे।

IMG-20170909-WA0000इस कार्यक्रम के पश्चात प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जनपद पंचायत बगीचा के सभागार में विभागीय समिच्छा बैठक में सम्मिलित हुए, जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्त्ता के साथ किया जाए, गुणवत्ता के संबंध में किसी प्रकार का कोताही बक्शी नही जाएगी, आवश्यकता अनुसार उचित कार्यवाही भी किया जाए। वही तहसीलदार कर्यालय बगीचा में एक कर्मचारी के स्थानान्तरण से कार्य प्रभावित होने की सूचना है वहां किसी योग्य कर्मचारी को बैठाया जाए, जिस से कार्य प्रभावित न हो। बैठक दौरान beo बगीचा को निर्देशित किया कि आपके द्वारा गंभीर लापरवाही करने वाले शिक्षको को भी सिर्फ नोटिस देकर कार्यवाही खत्म किया जा रहा है। जो खेदजनक है। जशपुर की तैयार हो रही नींव को ऐसी व्यवस्थाओं से सिर्फ प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं, सभी अधिकारी अपने कार्यालयों और क्षेत्र में अधिकारीपना छोड़ कर लोकसेवक बनकर समाज के प्रति अपने दायित्वो का निर्वहन करें।जिससे विकास के लिए एक बेहतर वातावरण बने।।

इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ता महेंद्र जैन के निधन होने पर परिवार वालों से मिले। साथ ही परिवार को सांत्वना दी। साथ ही कहा महेंद्र जैन जैसे सामाजिक व्यक्ति के निधन से समाज को क्षति पहुंची है। महेंद्र जैन बगीचा में सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना में महती योगदान था वह प्रथम व्यस्थापक के रूप में थे।

error: Content is protected !!