00 खेल मंत्री ने 05 लाख देने की घोषणा
00 मैदान में दर्शकों का उमड़ा हुजूम
कोरिया / छत्तीसगढ़ खेल का गढ़ बनता जा रहा है। जिस तरीके से इस खेल का भव्य आयोजन आयोजकों द्वारा किया गया वो काबिले तारीफ है। लंबे समय से इस मैदान में किसी खेल का बड़ा आयोजन नही हुआ था। जिसके वजह से मैदान नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा था। ऐसे खेल आयोजन से ध्यान नही भटकता। प्रदेश में खेल आयोजन खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ हो रहा है किसी चीज की कमी अब खिलाड़ियों को नही खलती। कोरिया में भी नए खेल मैदान बनाने स्वीकृति मैने दिलाई है। मै इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देता हूं और आयोजक मण्डल को 05 लाख रुपए देने की घोषणा करता हु….यह बातें प्रदेश के श्रम खेल युवा मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में कहाँ।
स्व. केशव प्रसाद सिंह स्मृति नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2017 का जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में ऐतिहासिक रूप से समापन हुआ। समापन मैच चरचा और फुलपुर के बीच खेला गया। इस रोचक मुकाबले में मैच के समाप्त होने तक दोनों ही टीमों के बराबर एक – एक गोल रहे। ट्राई ब्रेकर के फैसले पश्चात चरचा ने यह मैच फुलपुर से 04-03 से जीत लिया। विजेता / उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को खेल मंत्री भईयालाल राजवाड़े एवं डॉ संजय अलंग ने ट्राफी व अन्य पुरुस्कारों से सम्मानित किया।
आपको बता दे कि कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों व आयोजकों द्वारा स्व के पी सिंह जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसके पश्चात मंच के समस्तअतिथियों का बैच लगाकर ससम्मान मैदान में खिलाड़ियों से परिचय व खेल शपथ लेने के बाद प्रतियोगिता के फाईनल मैच का खेल प्रारम्भ कराया गया।
इस दौरान मंच पर मुख्यातिथि के रूप में श्रम खेल युवा मंत्री भईयालाल राजवाड़े, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर संजय अलंग, डाक्टर सुमिता अलंग, कलेक्टर कोरिया नरेंद्र दुग्गा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवेदिता पॉल, नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्य न्यायलय महेंद्र दुबे, योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, बिहारी राजवाड़े, नरेश सोनी, देवेंद्र तिवारी व स्वर्गीय के पी सिंह के परिवार जन उपस्थित रहे।
ज्ञात हो की सम्भाग स्तर पर चल रहे स्व.के पी सिंह स्मृति के फाईनल मैच के पुर्व स्थानीय बालिका वर्ग के बच्चियों का व फाईनल मैच के मध्यांतर पर कॉर्डियल पब्लिक स्कूल के बालक वर्ग के बच्चों का मनोरंजन मैच भी आयोजित कराया गया, इस छोटे से आयोजन का भी दर्शकों ने खुब आंनद उठाया।
गौरतलब हो कि स्व. के पी सिंह स्मृति फुटबाल प्रतियोगिया का आयोजन समिति द्वारा नगर के नागरिकों एवं खेल प्रेमियों को प्रतियोगिता से जोड़ने के लिए एक सार्थक प्रयास किया गया था जो कि सफल साबित हुआ। इस पूरे आयोजन में जिस प्रकार से नगर के प्रभुद्ध नागरिकों व युवाओ ने बड़ी संख्या में खेल के भीतर व दर्शकों के रूप में भाग लिया वो देखते ही बनता है।
इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शैलेश शिवहरे पुर्व नपा अध्यक्ष, अशोक जायसवाल नपा अध्यक्ष, भानुपाल, जय वाजपेयी, सुभाष साहू नपा उपाध्यक्ष, संजय जायसवाल नपा पार्षद, गुलाब गुप्ता नपा पार्षद, फिरदौस अहमद एल्डरमैन, अनिल खटीक एल्डरमैन, अजय सिंह, रामेश्वर सिंह, साहेब सिंह काकू, राजीव जायसवाल, रमेश नामदेव पंचम, बृज नारायण मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, आफताब अहमद छोटका, सुशील गुप्ता, प्रभु दयाल, अनिल जायसवाल, हेतराम गुप्ता, अनुराग दुबे, गीता प्रसाद नेमा, देवेंद्र तिवारी, नरेश सोनी (आईसेक्ट संचालक), राकेश जायसवाल, विपिन जयसवाल, ब्रह्मदेव पांडे, योगेश गुप्ता, रुद्र नरायण मिश्रा, सुनील शर्मा, प्रशान्त प्रताप सिंह, सुरेश राजवाड़े, आदर्श सिंह, ब्रह्मदेव पांडेय, अजय सिंह, कमलेश गुप्ता, आनंद, अनिल खटीक, सुरेश यादव, राकेश जायसवाल, मोहम्मद नासिर, बसंत राजवाड़े, विजय देवांगन, प्रकाश पाल, भोला पाल, संतोष ओहदार, सुरेश राजवाड़े, बसंत राजवाड़े, विपुल शुक्ला, शालू नामदेव, प्रीतम बेग, घनश्याम साहू, ललित राजवाड़े, दीपक गुप्ता द्वारा सराहनीय भुमिका रही है।
