Advertisement Carousel

जर्जर सड़को से निजात दिलाने विधायक श्याम बिहारी ने राशि स्वीकृत कराई

00 चिरमिरी साजापहाड़ व् चिरमिरी कोरबा सड़क मरम्मत कार्य हेतु 252.20 लाख रूपए की स्वीकृति राज्य शासन से प्राप्त 
कोरिया / मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि चिरमिरी से मनेन्द्रगढ़ को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण साजापहाड़ चैनपुर सड़क में 8 किमी सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी।

इस सड़क के 2 वर्ष पूर्व पूर्ण होने के बाद से यातायात का दबाव काफी ज्यादा हो गया है, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी दोनों शहरो के बीच की दुरी इस सड़क से 15 किमी कम हुई है। 8 किमी पुरानी जर्जर सड़क के मरम्मत हेतु लोनिवि मंत्री राजेश मूणत ने 1 करोड़ 16 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। साथ ही चिरमिरी कोरबा सड़क में डोमनहिल नाका से दुबछोला तक 10.4 किमी सड़क जो की बड़े वाहनों के चलने के कारण काफी खस्ताहाल हो चुकी थी। जिसके मरम्मत कार्य हेतु 1 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि प्रदान की गयी है।

इस दौरान विधायक जायसवाल ने बताया कि चिरमिरी साजापहाड़ मनेन्द्रगढ़ सड़क को डबल लेन करने हेतु प्रयास जारी है, आने वाले वक्त में इस सड़क का उन्नयन हो जाने से इसका लाभ क्षेत्रवासियो को काफी ज्यादा हो सकेगा।

error: Content is protected !!