नई दिल्ली / खाद्य, आयुर्वेद और हर्बल प्रॉडक्ट्स के बाजार में अपनी पहचान बना चुकी पतंजलि अब अंडरवियर भी बनाएगी। बाबा रामदेव की पतंजलि अब कपड़ा उद्योग में उतरने को तैयार है। इसमें पंतंजलि अंडरवियर से लेकर स्पोर्ट्स वियर तक सब बनाने की तैयारी में है।
राजस्थान के अलवर में पतंजलि ग्रामाद्योग का उद्घाटन करते हुए रामदेव ने इस बारे में घोषणा की। रामदेव ने कहा कि पतंजलि जल्द ही कपड़े और टैक्सटाइल मार्केट में कदम रखने जा रही है। उन्होंने कहा कि पतंजलि विदेशी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए कमर कस चुकी है। उन्होंने कहा कि पतंजलि पारंपरिक कपड़े तो बनाएगी ही खिलाड़ियों के लिए भी कपड़े लाएगी।
पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने बताया है कि कंपनी स्वदेशी कपड़े बनाने वाली है जिसका शुरुआती टारगेट 5 हजार करोड़ रुपए होगा। अभी कपड़ों का ब्रैंड का नाम अभी बताया नहीं गया है। इस नए वेंचर के जरिए पतंजलि कपड़ों की मार्किट में जींस से लेकर स्वेटर तक सब लेकर आएगी।
