Advertisement Carousel

गेहूं के खेत में मिला दंतैल हाथी का शव, जांच में जुटा वन विभाग

Oplus_16908288


सूरजपुर। जिले के वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के करंजवार गांव में एक नर दंतैल हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हाथी का शव गांव के पास एक गेहूं के खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।


सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हाथी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।


बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की गतिविधि देखी जा रही थी। वन विभाग की टीम आसपास के इलाके में भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

error: Content is protected !!