Advertisement Carousel

ISIS कनेक्शन मामले में ATS का चालान पेश, दो नाबालिगों के खिलाफ 1000 पन्नों की चार्जशीट


रायपुर। राजधानी रायपुर में आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो नाबालिगों की गिरफ्तारी के मामले में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने अदालत में चालान पेश कर दिया है। ATS ने दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।


जांच एजेंसी ने चार्जशीट के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी अदालत में जमा किए हैं, जिनमें आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप से मिले डिजिटल सबूत शामिल हैं।


गौरतलब है कि 18 नवंबर 2025 को ATS ने राजधानी रायपुर से दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सामग्री बरामद की गई थी, जिनके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।


सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप से जुड़े डेटा की कुछ अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से तकनीकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में और अहम खुलासे होने की संभावना है।


ATS ने संकेत दिए हैं कि जांच के दौरान नए तथ्य सामने आने पर मामले में पूरक चालान भी पेश किया जा सकता है।

error: Content is protected !!