कोरिया / कलेक्टर कोरिया नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विगत जनदर्शन में प्राप्त विकासखंड भरतपुर के नागरिकों द्वारा प्राप्त विभिन्न मांगों और समस्याओं के निराकरण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और कहा कि दूरस्थ वनांचल विकासखंड भरतपुर – जनकपुर के आम लोगों द्वारा अपनी मांगों और समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय में आयोजित जिला जनदर्शन कार्यक्रम में आते हैं। जिसके कारण उन्हें समय के साथ – साथ आर्थिक हानि भी उठानी पडती है।
इसे देखते हुए कलेक्टर श्री दुग्गा ने विकासखंड मुख्यालय जनकपुर में ही प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री रवि राही को निर्देश भी दिये है। उन्होने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री राही की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम होंगे। जिसमें अनुविभाग स्तरीय प्रत्येक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम अब जनकपुर में ही होंगे, कलेक्टर ने लिया फैसला
