Advertisement Carousel

PM ने बीदर में बहुप्रतिक्षित रेल मार्ग का किया लोकार्पण

नई दिल्ली / ये रेलवे लाइन बीदर से कलबुर्गी तक का सफ़र तय करेगी। इस लाइन के ज़रिए बेंगलुरू और मुंबई जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार शाम बीदर में एक बहुप्रतीक्षित रेल मार्ग का लोकार्पण किया। ये रेलवे लाइन बीदर से कलबुर्गी तक का सफ़र तय करेगी। इस लाइन के ज़रिए बेंगलुरू और मुंबई जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। प्रधानमंत्री ने आज इस 110 किलोमीटर रेल सेवा के 72 किमी. खंड का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस परियोजना में हुई देरी के लिए केन्द्र की पूर्व वर्ती यूपीए सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि इसके चलते परियोजना में न केवल देरी हुई बल्कि परियोजना की लागत में भी बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने सिर्फ घोषणाएं करने पर ध्यान दिया औरपरियोजनाओं को पूरा करने पर कोई ग़ौर नहीं किया। उन्होंने किया कि मौजूदा एनडीएसरकार ने परियोजनाओं को लटकाने और अटकाने के बजाए उन्हें पूरा करने का बीड़ा उठाया है।

error: Content is protected !!