Advertisement Carousel

रेल लाइन दोहरीकरण में आगजनी का आरोपी नक्सली कामालूर के जंगलो से गिरफ्तार

** जनमिलिशिया नक्सली कामालूर के जंगलों से गिरफ्तार

दन्तेवाड़ा / जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के नक्सली विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। वाहनों की आगजनी का आरोपी नक्सली कामालूर के जंगलो से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ाए गये मावोवादी की शिनाख्त जोगा भास्कर जनमिलिशिया सदस्य के रूप में हुई है। गिरफ्तार मावोवादी को कामालूर के जंगलों से घेराबंदी कर सीआरपीएफ 230 बटालियन और भांसी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मावोवादी जोगा भास्कर उम्र 45 वर्ष कामालूर के सरपंचपारा का निवासी है।
IMG-20171030-WA0014

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर गिरफ्तार मावोवादी जोगा भास्कर जनमिलिशिया सदस्य बनकर नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कई वर्षों से काम कर रहा था। जो कि 20.10.2017 की वाहनों की आगजनी घटना मे शामिल मिरतुल एलओएस के नक्सली कमांडर अनिल के साथ कामालूर स्टेशन में गाड़ियों की आगजनी घटना को अंजाम दिया था। साथ ही 16.02.2017 को झिरका के पास रेलपांत उखाड़ने का भी आरोप लगा है। गिरफ्तार मावोवादी मीटिंग बैठना ग्रामीणों को एकत्र करना और नक्सलियों को समान रशद पहुँचाने जैसे कामो अंजाम देता था। जिसकी तलाश पुलिस लम्बे समय से कर रही थी।

error: Content is protected !!