Advertisement Carousel

अजब – गजब : एक दिल के जुड़वा बच्चे बस सिर अलग-अलग

मुंबई के सायन अस्पताल में दो सर वाले अनोखे बच्चे ने जन्म लिया है और ये दोनों लड़के हैं।

डॉक्टरों के अनुसार इन दोनों का दिमाग अलग है, लेकिन शरीर के बाकी अंग जुड़े हुए हैं। दोनों का वजन 4.5 किलोग्राम बताया जा रहा है। डॉक्टर उनकी हालत स्थिर बता रहे हैं। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं कि कौन सा अंग दिमाग के किस हिस्से से जुड़ा हुआ है और काम कर रहा है, वह इसके बाद ही दोनों को अलग करने की प्रक्रिया को अंजाम देंगे। सीटी स्कैन और एमआरआई के हिसाब से लड़कों के दिल, किडनी, लिवर, एबडोमन और पेल्विस जुड़े हुए हैं। हालांकि फेफड़ा सिर्फ एक ही लड़के से जुड़ा हुआ है। वहीं स्पाइनल कोर्ड, चेहरा और दिमाग दोनों बच्चों में अलग है। सायन अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे दो ही मामले देखने को मिले हैं जिनमें जुड़वा बच्चे जिनके सिर आपस में जुड़े हैं में एक ही बचा हो। बच्चे की मां 26 वर्षीय शाहीन खान की हालत स्थिर है और वह संभल रही है। यह पहली बार है जब मुंबई एक दिल के साथ जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है।

error: Content is protected !!