कोरिया / चिरमिरी – छत्तीसगढ़ राज्य के 17 वीं वर्षगांठ पर बुधवार को चिरमिरी के छोटा बाजार शंभु चौक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव के तत्वाधान में राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 101 दीपक जलाकर एवं केक काटकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गौरतलब है की मध्यप्रदेश राज्य से अलग होकर सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी। जिसके 17 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। वही छत्तीसगढ़ राज्य को दर्जा दिलाने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के किये गए कार्यो को प्रमुखता से याद किया गया व सभी वक्ताओ ने उनकी सतायु स्वाथ्य एवं दीर्घायु की कामना की। साथ ही बड़े दिनों बाद भारतीय जानता पार्टी के किसी पोर्टर में भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की फोटो नज़र आई। ततपश्चात उदबोधन की कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है की आज छत्तीसगढ़ राज्य को बने 17 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इन 17 वर्षों में इस राज्य में कई विकास के कार्य भाजपा के द्वारा किये गए । 17 वीं वर्षगांठ पर छतीसगढ़ के निर्माणकर्ता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी जी का काफ़ी योगदान रहा है। काँग्रेस की सरकार के रहते हुए इसे राज्य का दर्ज़ा नहीं मिल पाया, पर जब 1998 में चुनाव हुआ तब अटलबिहारी बाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने। साथ ही सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के साथ – साथ उत्तराखण्ड, झारखण्ड राज्य का भी एक साथ गठन हुआ। वही सन 2003 में छत्तीसगढ़ राज्य का कार्यभार राज्य के मुखिया रमन सिंह ने संभाला तब से लेकर आज तक इस राज्य में अनेकों विकास के कार्य किये जा चुके है और आगे भी किये जा रहे है। हमारी सरकार के द्वारा जो सुविधा किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है, वो किसी अन्य राज्य में नहीं है। काँग्रेस के 60 वर्ष देश में राज करने के बाद भी देश में कोई विकास नहीं हुआ और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे में कहा कि भारत देश आने वाले दिनों में सबसे विकाससेल देश होगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया रमन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के मुखिया ने कहा है, की 2018 तक सिंचाई व बिज़ली लाईन की सुविधा और बढ़ेगी, किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी की जायेगी। 2022 तक किसानों की समस्या शून्य करेंगे। हमारे राज्य में 60 हज़ार करोड़ का बजट पेश होता है, वही आने वाले दिनों में आवास योजना के तहत कच्चा मकान हटाकर पक्का मकान लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा।
उद्बोधन के तत्परश्चात 101 दीपक जलाकर एवं 17 वीं वर्षगाँठ का केक काटकर कार्यक्रम को आयोजित किया गया। वही कार्यकर्ता सहित आने – जाने वाले राहगीरों को लड्डू की मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाये दी ।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, एल्डरमैन तारकनाथ घोष, पार्षद गीता, राकेश माहौत, राजेश मालिक, अभिमन्यु मंडल, रीत जैन, सुरेंद्रर सिंह, विकास, कृष्ण, अभय जायसवाल, पार्षद रिद्धि भार्गव, अनिता सोनवानी, भारती सिंह, बृजेश सिंह, राणा मुख़र्जी, अभिषेक कर, मौजूद रहे ।।
