कोरिया / राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में कोरिया जिले के लोगों को ‘’खुले में शौच से मुक्त’’ के प्रति संकल्प के लिए सम्मानित किया।
प्रदेश के श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े सहित जिला पंचातय की अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम, कलेक्टर नरेन्द्र दुग्गा और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने प्रशस्ति-पत्र प्राप्त किया।
इस दौरान कोरिया के लोगों द्वारा दिए गए इस संकल्प की भी जमकर सराहना की गई। इस उपलब्धि पर कोरिया कलेक्टर श्री दुग्गा ने जिले वासियों को बधाई दी है। यह स्वच्छ भारत मिशन के तहत कोरिया जिले के लोगों के जुनून और प्रतिबद्धता से ही संभव हुआ है। कोरिया जिले का यह कार्य अन्य जिले के लिए प्रेरणादायी है। छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले को और अधिक स्वस्थ, प्रगतिशील और समृद्व बनाने में आम लोगो की सहभागिता की और अधिक आवष्यकता है।
उल्लेखनीय है कि जिले के सभी विकासखण्ड और नगरीय निकाय खुले में शौच मुक्त हो गये है।
देखें वीडियों ……
