कोरिया / प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े की मुख्य अतिथ्यि में संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले ने आज यहाॅ रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित विशाल बेटी-बचाओं, बेटी पढाओं सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरगुजा के सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक संजय सुरीला को विशेष रूप से बुलाया गया जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज का जादु बिखेर कर एक से बढ़कर एक जबरजस्त कार्यक्रम से कार्यक्रम में चारचांद लगा दिया।
सम्मेलन को मुख्य अतिथि श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा बेटियों को बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होनें कहा कि बेटियों से घर संसार है। एक बेटी शिक्षित होती है तो दो परिवार शिक्षित होते है। श्री राजवाडे ने कहा कि जिले में बेटी बचाओं-बेटी पढाओं अभियान को आंदोलन के रूप में रख काम करने की जरूरत है। इस आंदोलन में समाज के सभी लोगो को बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए।
संसदीस सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले ने भी बेटी बचाओं – बेटी पढाओं सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होनें कहा कि बेटियों को बचानें एवं आगे बढाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज को भी चिंता करने की जरूरत है। श्रीमती पावले ने कहा कि समृद्व समाज बनाने में बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होनें कहा कि बेटी परिवार की आन-बान और शान होती है। उन्होनें कहा कि राज्य शासन द्वारा बेटियों के उत्थान के लिए कई कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होनें बेटी बचाओं-बेटी पढाओं अभियान को गावं की अंतिम छोर तक पहुचाने की बात कही है।
सम्मेलन को कलेक्टर नरेन्द्र कुमार ने भी संबोधित किया। उन्होनें कहा कि बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान महत्वपूर्ण है। उन्होनें कहा कि कोरिया जिले में लिंगानुपात के अनुसार बेटियों की संख्या कम होती जा रही है। उन्होनें इस लिंगानुपात में समानता लाने एवं बेटियों की संख्या में और अधिक इजाफा करने के लिए बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान से जुड़े, प्रत्येक पदाधिकारियों को प्रत्येक घर में पहुचकर हर बेटी अमूल्य है को सार्थक बनाने की बात कही। इसी तरह उन्होनें बेटी बचाओं-बेटी पढाओं अभियान का पम्पेट, पोस्टर, वाल राईटिंग, शिविर टेलीफिल्म, कला-जत्था एवं जनप्रतिनिधियों के सहभागिता से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के की बात कही। उन्होनें कहा कि बेटी-बचाओं-बेटी पढाओं अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महिलाओं को भी पुरस्कार स्वरूप उज्जवला योजना के तहत मामूली दर पर गैस कनेक्शन देने की बात कही।
उक्त सम्मेलन को जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनिया उइके ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रवेश सिसोदिया ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने बेटी बचाओं-बेटी पढाओं अभियान से जुडे पदाधिकारियों को हर बेटी का सम्मान देनें, समाज में बेटी को बढने का समान अवसर देनें, बाल-विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, लिंग भेद, दहेज प्रथा जैसी बुराईयों से दुर रहकर सभी बुराईयों को समाज से मिटाने के संबंध में शपथ दिलाई।
सम्मेलन में एस पी कोरिया विवेक शुक्ला, नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जनपद पंचातय बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह नेताम, जिले के पुलिस अधीक्षक विवके शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे सहित बडी संख्या में महिला एवं बाल विकास के अधिकारी-कर्मचारी, नागरिकगण और मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत मे सरगुजा के सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक संजय सुरीला का प्रदेश के श्रम एवं खेल मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

