रिपोर्ट / रामखिलाड़ी शर्मा/8954369348
उत्तर प्रदेश / खैर(अलीगढ़)- नगर के ईमानदार व चर्चित समाजसेवी दीपक शर्मा उर्फ अन्नू आजाद ने विशाल जनसैलाव के साथ नगर के पड़ाव मैदान से हजारों समर्थकों के साथ 4 किलोमीटर दूर की पद यात्रा तय करके नई तहसील स्थिति चुनाव कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
आप को बता दे कि इस दौरान नगर की पूरी यातायात व्यवस्था ठप्प हो गई जो करीब दो घंटे बाद सामान्य हो सकी। इस नामांकन में ऐतिहासिक मिसाल देखने को मिली जगह जगह नगरवासियों व दुकानदारों ने फूल माला पहनाकर कर व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जबरदस्त जनसैलाव के बीच नगर की जनता ने अपना मन बना लिया कि नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी पर उनका ही कब्जा होगा।
विदित हो कि दोपक शर्मा का जन्म नगर के सबसे चर्चित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के यहां हुआ था। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिये समर्पित कर दिया था। उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुये दीपक शर्मा उर्फ अन्नू आजाद ने जमकर अपनो 30 बर्ष की उम्र में इतनी जनसमस्याओं का निस्तारण किया व करवाया कि नगर के सबसे बडे समाजसेवी, ईमानदार, कर्मठ, जुझारू व कर्तब्यनिष्ठ व्यक्ति के रूप में अपनी पहिचान बनाई और नगर सहित जिले के समाजसेवी के रूप में पहचाने जाने लगे। आज जब वह नगर से हजारों समर्थको के साथ पद यात्रा करते हुऐ नगर से निकले तो अन्य सभी विरोधियों के होश फाख्ता हो गये और उनके व उनके समर्थकों के मांथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुईं साफ नजर आई जो कि उनके लिये एक चिंता का विषय बन गया। इस दौरान जगह जगह से एक ही नारा बुलंद हुआ कि अन्नू भैया करो तैयारी नगर पालिका की कुर्सी हुई तुम्हारी जो नहर में काफी चर्चित रहा फिलहाल मामला सिर्फ दो धुरंधरों के बीच का बन कर रह गया है। जिसमें एक निर्दलीय प्रत्याशी संजीव अग्रवाल उर्फ बिंटू भैया और दूसरा भाजपा का उम्मीदवार दीपक शर्मा उर्फ अन्नू आजाद के बीच होगा। अब देखना होगा कि जनता का बना मिजाज मतपत्रों में भी देखने को मिलेगा या नही?
