कोरिया / बैकुंठपुर – रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक बैकुंठपुर भाजपा कार्यालय में सम्पन हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी में नए महिला कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता की छायाचित्र पर दिप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया गया। जिसके बाद कार्यकर्ताओ द्वारा आतिथियो का स्वागत किया गया। जिसके बाद सभी नवनियुक्त महिला कार्यकर्ताओ को किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान लखनलाल श्रीवास्तव जी ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। तात्परश्चात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने भाजपा की जनकल्याण कारी योजना की जानकारी बताते हुए सभी महिला कार्यकर्ताओ को भाजपा की पार्टी को किस प्रकार मजबूत बनाना है । सभी को प्रत्येक जगहों पर जाकर सरकार की योजनाओ की जानकारी बतानी होगी। सक्ति केंद्र व बूथ केंद्र को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाना है। इस संघनात्मक बैठक में आगामी 2018 चुनाव की रणनीति व रूपरेखा तैयार की बात कही। तात्परश्चात नवनियुक्त महिला कार्यकर्ताओ को फूलो के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्य को किस प्रकार आगे बढ़ावा देना है, इसके बारे में जानकारी दी गई।
जिसमें ज़िला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, महामंत्री देवेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री कुबेर साहू, योगेश गुप्ता, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, कमरू निशा, प्रखर गुप्ता, बृजेश सिंह, राणा मुख़र्जी, अभिषेक कर व अन्य मौजूद रहे ।
