Advertisement Carousel

बस्तर में नक्सलियों से लोहा लेंगी अब महिला कमांडो…


** 80 महिला आरक्षक विशेष प्रशिक्षण ले कर हुए तैयार
बस्तर / छत्तीसगढ़ के धुर नक्शल क्षेत्र बस्तर के घने जंगलों में अब नक्सलियों को मुहंतोड़ जवाब देने के लिए सेना और बीएसएफ की तर्ज पर पहली बार कांकेर ज़िले में महिला कमांडो दस्ते का गठन किया गया है।

कांकेर में पहली बार इस दस्ते में स्वेच्छा से शामिल ज़िला पुलिस बल की 80 महिला आरक्षकों को शामिल किया गया है जो अब हर मोर्चे पर तैनात रहेंगी। इन महिला कमांडो को आधुनिक हथियारों और विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले बीजापुर ज़िले में भी महिला कंमाडो का गठन किया जा चुका है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। महिला कमांडो ने अपने दम पर सड़क निर्माण कराकर नक्सलियों को अपनी ताक़त का अहसास करा दिया है।

महिला कमांडो के गठन पर बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि हमारी महिला कमांडो नक्सलियों के ख़िलाफ़ निश्चित तौर पर मददगार साबित होंगी। उन्होंने कहा कि नक्सली मोर्चों पर महिला कमांडो के शामिल किए जाने से ग्रामीण महिलाओं से संवाद और संबंध बनाने में भी आसानी होगी। इन महिला कमांडो को आधुनिक हथियार और गुरिल्ला वार का विशेष प्रशिक्षण देकर नक्सलियों को उनकी भाषा में ही जवाब देने तैयारी की गई है।

नक्सलियों से मुक़ाबला करने का मौका दिए जाने पर इस दस्ते में शामिल महिला कमांडो खुद पर गर्व महसूस कर रही हैं।
फाईल तस्वीर…

error: Content is protected !!