Advertisement Carousel

महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान 50 से अधिक छात्रों समान चोरी

00 गाडी की डिक्की में पर्स सहित 2 दर्जन से अधिक मोबाइल लगभग 25 हजार रू नगद , एटीएम कार्ड , वोटर आईडी , आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज चोरी

कोरिया / शासकीय रामानुज महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में बीएड की परीक्षा के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा एक बडी चोरी की बारदात को अंजाम दिया गया। महाविद्यालय परिसर में हुई इस चोरी में 50 से अधिक छात्रों को नुकसान उठाना पडा है पीडित छात्रों ने इस चोरी की घटना के संबंध में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय रामानुज महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में सोमवार को बीएड की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान 50 से अधिक छात्रों का गाडी की डिक्की तोडकर उसमें रखा समान अज्ञात लोगों द्वारा पर कर दिया गया। गाडी की डिक्की में पर्स सहित 2 दर्जन से अधिक मोबाइल लगभग 25 हजार रू नगद , एटीएम कार्ड , वोटर आईडी , आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने इस मामले में महाविद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उचित सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण महाविद्यालय परिसर में दिन दहाडे इतनी बडी चोरी की बारदात हो गई।

इस मामले में एनएसयूआई के राजीव गुप्ता , रोहित दुबे , प्रशांत सिंह , जानू वसीम , विपुल , अभिषेक समेत अन्य छात्र प्रतिनिधियों ने मांग करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिसर मे सुरक्षा व्यवस्था ने होने के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है इसके पहले भी मोटरसाइकल की डिक्की तोडकर पर्स तथा मोबाइल की चोरी हो चुकी है एक बार अब पुनः चोरों ने दुःसाहस दिखाते हुए चोरी की बडी घटना को अंजाम दिया।

error: Content is protected !!