Advertisement Carousel

मुंबई में दाऊद की तीन संपत्तियां नीलाम

मुंबई / अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की तीन संपत्तियों को आज चर्चगेट इलाके के इंडियन मर्चेंट चैंबर में काफी गहमागहमी और पुलिस बंदोबस्त के बीच 11 करोड़ 58 लाख रुपये में नीलाम हुईं। ये संपत्तियां दक्षिण मुंबई के भिंडी बाज़ार में स्थित हैं।

इससे पहले 2015 में दाऊद की सात संपत्तियों की नीलामी की गई थी। कुछ वकीलों और पूर्व पत्रकारों ने उनके लिए बोली लगाई थी। आज नीलाम होने वाली संपत्तियों में याकूब स्ट्रीट स्थित शबनम गेस्ट हाउस, पकमोडिया स्ट्रीट पर स्थित डांबरवाला बिल्डिंग के पांच कमरे और होटल रौनक अफरोज शामिल हैं।

error: Content is protected !!